अध्यात्म

राशिफल 15 मई: आज सूर्य देव की कृपा से 5 राशियों को मिलेंगे सुनहरे अवसर, लाभदायक रहेगा दिन

आज आप रविवार 15 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 15 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। पैसों से जुड़ा हुआ कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। जरूरी कामों पर ध्यान दीजिए। कोई पुरानी बात आपके मन को परेशान कर सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपके सामने बहुत सी चुनौतियां आ सकती हैं, जिनका आप डटकर मुकाबला कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। किसी पुराने काम का नतीजा मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बड़े भाई की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। पिताजी से चल रहे वैचारिक मतभेद खत्म होंगे। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। अगर पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप के कामकाज की परेशानियां दूर हो सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। घर के छोटे बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। घर के बड़े बुजुर्गों की मदद से आपको लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। कम मेहनत में कामकाज सफल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के प्रबल योग हैं। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मन की शांति बनी रहेगी। अजनबी लोगों से मुलाकात हो सकती है लेकिन आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। लाभदायक यात्रा पर जाने के लिए योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। घर का माहौल उत्सव जैसा बना रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में फायदा होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप कोई बड़ा काम करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों की मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मुश्किल परिस्थितियों का आप डटकर सामना करेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। रचनात्मक कामों में फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से मजबूत नजर आ रहा है। अधूरे घरेलू कार्यों की वजह से असहज अनुभव कर सकते हैं। जिन कार्यों को करेंगे, उसे आप आसानी से पूर्ण कर लेंगे। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अच्छे करियर की बढ़िया और मजबूत शुरुआत होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा लगातार बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज आप अपने जीवन का आनंद लेने वाले हैं। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित होंगे। वाहन चलाते समय आपको ध्यान रखना होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। घर परिवार से रिश्ते और भी मजबूत होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। जल्दीबाजी में कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं है इससे आपको नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी आप सफलता हासिल करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज आप काफी भाग्यशाली साबित होंगे। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने जरूरी काम सबसे पहले निपटाने की कोशिश करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन खास रहेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आज आप जीवन में नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म हो गई। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। छोटा-मोटा व्यापार करने वाले लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है। आपकी कमाई बढ़ेगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। इसका आपको बेहतरीन फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का हर सुख-दुख में साथ मिलेगा। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। भावनाओं में बेहतर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेना ठीक नहीं है। आज दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button