राशिफल

विषकुंभ और कालदंड अशुभ योग के साथ बन रहे 2 शुभयोग, जानिए आपकी राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का मनुष्य के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति व्यक्ति की राशि में ठीक है तो इससे मनुष्य को शुभ फल मिलता है, परंतु इनकी स्थिति विपरीत होने के कारण जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार आज जेष्ठा नक्षत्र में चंद्रमा होने से कालदंड नाम का अशुभ योग बन रहा है, इसके अतिरिक्त अन्य ग्रहों की स्थिति के कारण विष्कुंभ नाम का अशुभ योग बन रहा है। इन दोनों अशुभ योगों के साथ-साथ स्थिर योग और रवि योग का भी निर्माण हो रहा है। आखिर ग्रह-नक्षत्रों में हुआ यह परिवर्तन आपकी राशियों पर कैसा असर डालेगा? किन राशियों के लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी और किनको कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है। आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों के लोगों को मिलेगा शुभफल

मेष राशि वाले लोगों की किस्मत पूरा साथ देने वाली है। आप अपने सभी कामकाज आसानी से पूरे कर सकते हैं। भविष्य को लेकर आप कोई नई योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। परिवार वालों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की इच्छाओं को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय उत्साह से भरा रहने वाला है। पुराने रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिल सकता है। प्रेम और दांपत्य जीवन में मिठास और मजबूती बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। बेरोजगार लोगों को जल्द ही अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। संतान के करियर से जुड़ी हुई चिंता दूर हो सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत के बलबूते कामकाज में सफलता हासिल होगी। बिजनेस में आप कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। संपत्ति के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। किसी जोखिम भरे काम को आप अपने हाथ में ले सकते हैं ,जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय खुशनुमा रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। आमदनी के स्रोत हासिल होंगे। पारिवारिक माहौल आपके मन को खुशी प्रदान करेगा। शादीशुदा लोगों को संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। नौकरी पेशा वाले लोगों का ट्रांसफर मनचाही जगह पर हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत बनेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

तुला राशि वाले लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। व्यापार में लाभदायक समझौता मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों और करीबी रिश्तेदारों से गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन खुश होगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय लाभप्रद रहने वाला है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। जीवन साथी के बीच चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपना शादीशुदा जीवन खुशहाल व्यतीत करेंगे। परिवार के लोगों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। लव लाइफ में सुधार आएगा। ऑफिस के सभी काम समय पर पूरा करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों से काफी खुश रहेंगे। आप आर्थिक क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। आप अपनी पहले से बनाई हुई योजनाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। करीबी रिश्तेदारों के साथ अच्छे तालमेल रहने वाले हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। संतान की इच्छाओ में वृद्धि हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखने की जरूरत है। कार्यस्थल में आप किसी भी प्रकार की लापरवाही मत कीजिए। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

सिंह राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। किसी खास मित्र से मतभेद होने के कारण आपका मन काफी परेशान रहेगा। पैसों के लेन-देन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको अधिक कोशिश करनी पड़ेगी, लेकिन अंत में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के जीवन में सुख-दुख मिलाजुला रहने वाला है। घरेलू चीजों की खरीदारी पर अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायता कर सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से बचकर रहने की आवश्यकता है, क्योंकि यह आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। कामकाज का दबाव अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।

धनु राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आप अपने आत्मविश्वास के चलते कामकाज में अच्छे नतीजे प्राप्त करेंगे। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक होने की संभावना बन रही है। आपको अपने दांपत्य जीवन को बेहतर तरीके से चलाने की कोशिश करनी होगी। आप अनजान लोगों पर अधिक भरोसा मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि कुछ लोग आपके काम पर नजर रख सकते हैं। विवाह संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आप किसी नई योजना के बारे में सोच-विचार करेंगे।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन आपको किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। ऑफिस में किसी बात को लेकर बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। खानपान में आपकी अधिक रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करेंगे।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपको पारिवारिक जिम्मेदारियां मिल सकती है। आप बेवजह का तनाव लेने से बचें अन्यथा इसकी वजह से आपके कामकाज पर प्रभाव पड़ेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। कार्यस्थल में वर्कलोड कम हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button