राशिफल

राशिफल 20 अक्टूबर: आज 3 राशियों को मिलेगा विष्णु जी का विशेष आशीर्वाद, खुलेंगे तरक्की के द्वार

आज हम आपको गुरुवार 20 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 20 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कार्यस्थल में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई अच्छी रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के प्रबल योग हैं। आर्थिक स्थिति तेजी से मजबूत होगी। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। मन मुताबिक मुनाफा कमाने में सफल होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपने काम और जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा यही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत असर पड़ेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। कामकाज और करियर में आपको बहुत कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। नुकसान कम से कम हो, इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहना बहुत ही जरूरी है। इस राशि की महिलाओं का दिन शुभ रहेगा। पैतृक संपत्ति के मामले में आज सफलता मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अचानक किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। विद्यार्थी वर्ग के व्यक्ति किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा प्राप्त करेंगे, जिससे उनका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। आप अपने सभी कार्य कम मेहनत में सफल करेंगे और आपको फायदा भी ज्यादा होगा। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। कमाई के नए स्रोत बनेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको आमदनी के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। व्यापार में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो वह समाप्त होगी। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्ग आपका पूरा साथ देंगे। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा, जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। माता-पिता के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। मानसिक तनाव कम रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे, जिससे मन को सुकून प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज माताजी की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। भाई बहनों के साथ कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। किसी धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कोई भी बड़ा काम करने से पहले घर के बड़ों से सलाह जरूर लें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है। कोई लाभदायक समझौता होने के योग बने हुए हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। आज अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बनेगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। बिजनेस करने वाले लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज सफलता के किए गए प्रयास सफल होंगे। आज आप पूरे उत्साह और जोश में नजर आ रहे हैं। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा करेंगे। किसी पुराने वाद विवाद से छुटकारा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद चल रहा था, तो वह खत्म हो जाएगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ घूमने का आनंद उठाएंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपकी प्रतिभा निखर कर सबके सामने आएगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। घर पर कुछ मेहनत भरा या ज्यादा समय लेने वाला काम भी निपटाना पड़ेगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button