राशिफल

राशिफल 21 मई: शनि कृपा से आज इन 4 राशि वालों के घर में आएगी सुख-शांति, सुधर जाएगी आर्थिक स्थिति

आज आप शनिवार 21 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 21 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको मन मुताबिक सफलता हासिल होगी। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। इसका आगे चलकर आपको अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। नए-नए लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। घर परिवार से जुड़े हुए परेशानियां दूर होंगी। जीवन में सुख शांति आएगी। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको दूर संचार माध्यम से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। कामकाज को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित होंगे। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। आपको अपने खान-पान में सुधार करने के आवश्यकता है। संतान के भविष्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। कामकाज के तरीकों में कुछ नया बदलाव कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय बहुत अच्छा नजर आ रहा है। ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। किसी करीबी मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। ऑफिस में आप अपने सभी जरूरी काम समय पर पूरे कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। संगीत से जुड़े हुए लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको काम के सिलसिले में किसी पर ज्यादा उम्मीद करना ठीक नहीं है। आपको अपने काम खुद पूरे करने होंगे। घर की आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अचानक ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना बन रही है, जो आने वाले दिनों में आपकी पूरी मदद करेगा। आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दीबाजी से फैसला ना लें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। आप अपनी सकारात्मक सोच से लगातार सफलता हासिल करेंगे। आप अपना पैसा कहीं निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी परंतु उसके अनुसार नतीजे नहीं मिल पाएंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आज आपको अपनी संतान के लिए कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अगर कोई भी लेनदेन करना चाहते हैं, तो सावधानी बरतें। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत लग सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। माता-पिता और गुरुजनों से संबंध मधुर रहेंगे। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो उसमें सफलता हासिल होगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का विचार बना रहे हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फल मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। राजनीति के क्षेत्र में उन्नति की संभावना बन रही है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। किसी प्रिय के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी कुछ काम अधूरे रह जाएंगे। व्यापार करने वाले लोगों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन मिलाजुला रहेगा। आप किसी भी अजनबी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा उनसे धोखा मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button