राशिफल

राशिफल 28 जून: आज इन 6 राशियों को होने वाला है लाभ ही लाभ, बजरंगबली की कृपा से बढ़ेगी कमाई

आज आप मंगलवार 28 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 28 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपने हर एक काम की प्लानिंग करनी होगी और कार्य की योजनाओं को सही दिशा की ओर मोड़ना होगा। जनरल स्टोर से जुड़े व्यापार के लिए आज का दिन बेहतर नजर आ रहा है, आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। विषम परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। संतान की तरफ से चिंता कम होगी। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन के बारे में सोच सकते हैं। घर में खुशहाली बनी रहेगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। नए लोगों से मेलजोल सामाजिक दायरे को बढ़ाने में सहायक रहेगी। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा नजर आ रहा है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लोगों पर थोड़ा कार्यभार बढ़ सकता है। लेकिन आप अपनी मेहनत से सभी कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना बनी हुई है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ हो सकता है। आप महत्वपूर्ण दिन को अपनों के साथ व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको नकारात्मकता से दूर रहने की जरूरत है। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान दीजिए अन्यथा कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बड़े अधिकारियों की मदद से कुछ अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों के साथ मिलकर साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने जीवन में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। वाहन व मशीनरी के कार्य बिल्कुल भी लापरवाही से मत कीजिए अन्यथा कोई दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है। कारोबार के क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से तनाव हो सकता है। युवाओं को भविष्य के लिए बेहतर मौके प्राप्त होंगे। किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। मन में कई दिनों से धार्मिक पुस्तकों को पढ़ने की इच्छा हो, तो आज इसे पूरा कर लीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने छोटे भाई बहनों का ध्यान रखना चाहिए, यदि वह किसी प्रकार की समस्या व चिंता में हों, तो उनके संकट को दूर करने में आपकी मदद अनिवार्य रहेगी। आज आपको खुद को अपडेट करते हुए नई ऊर्जा से ओतप्रोत रहना होगा। मानसिक रूप से खुद को मजबूत रखें, क्योंकि यही आपको उन्नति के द्वार तक पहुंचाएगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। बाहर के खानपान से भी परहेज करने की जरूरत है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा परेशानी का कारण बन सकता है। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। घर परिवार के लोगों को साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है। यदि आप नौकरी से व्यापार में शिफ्ट होना चाहते हैं, तो वरिष्ठों से पहले सलाह मशवरा कर लेना चाहिए। विद्यार्थियों को अत्यधिक पढ़ाई का तनाव लेने से बचना होगा। सेहत को लेकर कुछ शारीरिक श्रम करने की स्थिति बने, तो इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। जीवनसाथी के कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी लेकिन छोटे-छोटे विवादों से दूर रहना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपना समय आनंद के साथ व्यतीत करने वाले हैं। ग्रह नक्षत्रों के शुभ संकेत से जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग के लोग मनचाहा फायदा कमा सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। जो लोगों काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। ख़ास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके चलते आप आराम नहीं कर पाएंगे। काफी दिनों से कई ऐसे काम आपकी राह देख रहे हैं, जिनको निपटाने में ही पूरा दिन निकल सकता है। ऑफिस में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। व्यापारियों को ग्राहकों के साथ बहुत विनम्र स्वभाव रखते हुए सौदे करने होंगे। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कला के क्षेत्र में हुनर दिखाने का पूरा अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत अच्छे परिणाम लेकर आया है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर आज आपको मानसिक चिंता नहीं रहेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके घर में कोई शुभ कार्य होने की संभावना बनी हुई है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आज के दिन खुद को सर्वप्रथम प्रसन्न रखना होगा। इस राशि की महिलाओं को छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोधित होने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। सोने चांदी के व्यापारियों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो कुछ दिनों के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। किसी व्यक्ति से भेंट भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। परिवार या मकान संबंधित अधूरे काम पूरे होने की संभावना बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button