राशिफल

राशिफल 29 जून: आज इन 3 राशियों को मालामाल बनाएगा राजयोग, अचानक पलटेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल

आज आप बुधवार 29 June 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 29 जून 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करेंगे, तो आपको लाभ जरूर प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम के लिए सराहना और कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। संतान के करियर को लेकर चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। आपके दिमाग में कुछ ऐसे आईडियाज आ सकते हैं, जो आपको आर्थिक रूप से लाभ दिला सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नहीं नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश में नौकरी करने का अवसर मिल सकता है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करेंगे। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। आप कहीं निवेश करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन उसके पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग बने हुए हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। संतान पक्ष से कोई सरप्राइज मिल सकता है। पुरानी कोई खोई हुई चीज वापस मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। पैसों की तंगी से छुटकारा प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के पहले से ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में खूब लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर नजर आ रहा है। परिवार के साथ बातचीत में समय व्यतीत करेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। व्यापारियों को धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर हाथ लगेंगे, जिन्हें आप अपने हाथ से जाने मत दीजिए। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। वाहन सुख संभव है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवन में कुछ बड़ा करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपकी कोई बड़ी परेशानी खत्म हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने विचार सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसके चलते आप बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। कारोबार में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। अजनबी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना उचित नहीं है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। मांगलिक अवसरों में जाने का मौका मिल सकता है। घर के माहौल में सुधार होगा। परिजनों के साथ चल रही गलतफहमियां खत्म हो जाएंगी। आपके अच्छे व्यवहार के आसपास के लोग प्रभावित होंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने सभी काम पूरे जोश के साथ पूरा करेंगे। कार्यस्थल में कुछ परिवर्तन से लाभ होने की संभावना बनी हुई है। संतान के भविष्य से संबंधित निवेश के लिए दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है और आप नए रिश्तो से जुड़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग से अधूरे काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन बहुत खुश होगा। पहले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में अधिक भागदौड़ और मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी, जिसके कारण आपका मन चिंतित होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार में कोई भी कार्य सोच-समझकर कीजिए। प्रेमी अपने साथी से बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा तनाव पैदा हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का दिन अच्छा रहेगा। उनको मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग बने हुए हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी करने वाले लोगों को अच्छा फायदा प्राप्त होगा। छोटे व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। आपको अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। कारोबार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। समाज में आपको नई पहचान मिलेगी। परिवार का पूरा साथ प्राप्त होगा। प्रेम जीवन बेहद शानदार रहने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज ऑफिस का माहौल थोड़ा तनाव भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत के दम पर ही लाभ कमा सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह आसानी से मिल जाएगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज आपका स्वभाव थोड़ा घमंडी हो सकता है। आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना होगा। अचानक कोई बड़ा नुकसान होने का भय बना हुआ है। आप मानसिक रूप से मजबूत बने रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने महत्वपूर्ण कामों को समय पर पूरा कर सकते हैं। जरूरी फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानी खत्म होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। साझेदारी में कोई भी नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम संबंधों में सुधार आने के योग हैं, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए कामों को आज निपटाने में सफल रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट के लिए योजना बनाएंगे। प्रेमी के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। बच्चों के करियर और पढ़ाई पर फोकस बढ़ाना होगा। आपके दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, लेकिन उनको सफलता नहीं मिल पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button