राशिफल

राशिफल 29 मई: आज सूर्य कृपा से इन 4 राशियों के जीवन की परेशानियां होंगी दूर, आय में होगा इजाफा

आज आप रविवार 29 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 29 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आजा धन लाभ के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। आप अपनी मेहनत से अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप अपने जीवन में तेजी से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने में कामयाब रहेंगे। तरक्की के कुछ अच्छे अवसर हासिल हो सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग प्रभावित होंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों से बड़े अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन शानदार रहेगा, साथी के साथ आप रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित होगा। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। अनुभवी लोगों से बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिल सकती है, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस से मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी कामयाबी मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने जीवन में कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अगर आप कहीं पर निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने कीमती चीजों को संभालकर रखें। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आमदनी के नए साधन प्राप्त होंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपनी समझदारी से हर मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने काम की जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। पारिवारिक जीवन हर तरह से अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। अचानक किसी प्रिय मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कुछ सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपनी मेहनत के दम पर अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। अगर आप माता-पिता के आशीर्वाद से कोई भी काम करते हैं, तो उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपकी आय भी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। वाहन सुख मिलने के योग हैं। जमीन-जायदाद के मामले में अच्छा फायदा होगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको लाभ के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है, जिसके चलते कम मेहनत में अधिक सफलता मिलेगी। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफी खुशी महसूस करेंगे। आप अपने हर काम को दिल खोलकर करें। नए अंदाज से करें तो आपको अच्छी सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हर कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। विदेश में काम कर रहे लोगों को मन मुताबिक फायदा मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। जरूरी कामों में आप काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवारवालों के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो सकता है। इसकी वजह से जीवनसाथी आपसे नाराज हो जाएगा, अगर ऐसा होता है, तो आप उन्हें मनाने की कोशिश करें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे आप अपने हर काम को बहुत अच्छे तरीके से कर पाएंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। लवमेट्स कहीं घूमने जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button