राशिफल

राशिफल 31 मई: महीने का आखिरी दिन 4 राशियों के लिए लाया है खुशियां, बजरंगबली की रहेगी विशेष कृपा

आज आप मंगलवार 31 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 31 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों को शुभ समाचार मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जो लोग काफी लंबे समय से विदेश जाने का प्रयास कर रहे थे, उनको अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। मानसिक चिंता खत्म होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी भी वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कामकाज की योजनाओं पर फोकस करना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। शादीशुदा जिंदगी में सुधार आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पैसा कमाने के नए रास्ते मिलने के योग हैं। आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य समय पर निपट सकते हैं। दोस्तों की मदद मिलेगी। किसी करीबी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे घर का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। इससे आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी सुनने को मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। कुछ बड़े कामों को करने की इच्छा हो सकती है। खास लोगों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। सुबह परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। कारोबारियों को संपर्क बढ़ाने से लाभ प्राप्त होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आपके मुनाफे में भी वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार में अचानक भारी धनलाभ हो सकता है। कारोबारी अपनी खूबी और क्षमता पहचान कर बड़े प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। नौकरी और बिजनेस में बदलाव करने का मन बनेगा। आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की परेशानियां खत्म होंगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी लेकिन अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। माता जी का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। रचनात्मक कार्य में रुझान बढ़ेगा। आप बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर फोकस करने की आवश्यकता है। पैसों से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म होंगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। कोई लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। कार्यक्षेत्र की कठिनाइयां दूर हो जाएंगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आप अपने सभी कामों को जोश के साथ पूरा करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। कमाई के नए जरिए प्राप्त हो सकते हैं। दोस्तों और संबंधियों से संबंध मजबूत बनेंगे। प्रमोशन या वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यभार अधिक होने की वजह से शरीर में थकान महसूस हो सकती है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके व्यवसाय में विस्तार होने की संभावना बन रही है। दृढ़ संकल्प और तैयारी के साथ स्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज कामकाज में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। धार्मिक कामों में सहयोग देंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रयास कर सकते हैं। अगर आप धन निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन ठीक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में कुछ कठिनाइयां सामने आ सकती हैं लेकिन आप अपनी चतुराई से उनका समाधान निकाल सकते हैं। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। अगर आपका कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। अनुभवी लोगों से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। धन कमाने के बढ़िया मौके मिल सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को कमजोर विषय पर अधिक ध्यान देना होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विदेश में काम करने वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button