राशिफल

राशिफल 5 जुलाई: आज 3 राशियों का जीवन सुधारेंगे राम भक्त हनुमान, कम मेहनत में मिलेगी बड़ी सफलता

आज आप मंगलवार 5 July 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 5 जुलाई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत मजबूत नजर आ रहा है। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। व्यापार करने वाले लोगों को अपनी नई योजनाओं का अच्छा फायदा मिल सकता है। किस्मत और समय आप पर मेहरबान रहेगी, जिसके चलते कम मेहनत में अच्छी खासी सफलता हासिल करेंगे। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। परिवारवालों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका दिल खुश हो जाएगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छी खासी सफलता मिलने के योग हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसके चलते बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। भाइयों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। इसके साथ ही मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। कपड़ा व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। जो लोग अपनी वर्तमान नौकरी को बदलने का सोच विचार कर रहे हैं, उनके लिए यह फायदेमंद साबित होने वाला है। किसी बड़ी कंपनी में आपको अच्छे पद पर नौकरी प्राप्त होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश में जुटे रहेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। आज आप किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज को संभालकर रखें अन्यथा खो सकता है। आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि होने की आशंका है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। संतान के करियर से जुड़ी हुई चिंताएं मन में बनी रहेंगी। दोस्तों के साथ बाहर घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। इस राशि की महिलाएं घरेलू कामकाज में व्यस्त रहेंगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग अपनी बुद्धिमत्ता का प्रयोग करके शिक्षा में सफलता हासिल करेंगे। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। ऑफिस के काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप तो मत कीजिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अपनी कोशिश जारी रखने की जरूरत है, बहुत ही जल्द आपको सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपका ध्यान खेलकूद में अधिक रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विषम परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। मानसिक चिंता दूर होगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कारोबार में अचानक बड़ी मात्रा में लाभ मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बना कर रखना चाहिए। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ज्यादातर घूमने फिरने में व्यतीत होने वाला है। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आप अपने विचार सकारात्मक बनाए रखें। ऑफिस का माहौल ठीक रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। बिजनेस करने वाले लोगों का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। घरेलू काम थका देने वाला होगा और मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। कारोबार में नई योजनाएं लागू करने से फायदा होने की उम्मीद है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खास नजर आ रहा है। इनकम के क्षेत्र में लगातार बढ़ोतरी होगी। व्यापार में लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, किसी परीक्षा में आशा जनक समाचार सुनने को मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को सही समय पर पूर्ण कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिससे आपका मन चिंतित होगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। कार्यस्थल में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन खुश होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button