राशिफल

राशिफल 13 मार्च 2023: आज शिव कृपा से 5 राशियों के परिवार में आएंगी खुशियां, कामयाबी चूमेगी कदम

आज हम आपको सोमवार 13 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 13 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका पूरा दिन बेहद खुशहाली से व्यतीत होगा। कामकाज में पूरा ध्यान लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज विद्यार्थियों का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में खूब लगेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो बात आगे बढ़ जाएगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होने के योग हैं। कमाई के नए-नए जरिए प्राप्त होंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह योग्य लोगों को आज कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जरूरतमंदों की मदद के लिए आप तैयार रहेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। कामकाज में बनाई गई नई योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलेगा। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। आप अपने सामने आने वाली विषम परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जरूरी काम समय पर पूरा कर लेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। भाई-बहनों की मदद से लाभ होने के योग हैं। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव दूर होगा। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बुद्धिमानी से किया गया निवेश फलदायक साबित होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। घर के किसी सदस्य की सेहत की चिंता लगी रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको अपने खर्चों पर लगाम रखना होगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान-पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म हो जाएगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आज आप अपने काम करने के तरीकों में कुछ नयापन लाने की कोशिश कर सकते हैं। समय के साथ अपग्रेड होते चलना बेहतर रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि होने की आशंका बनी हुई है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थीं, उनका काफी हद तक समाधान हो सकता है, जिससे आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। घर की आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके सभी कार्य काफी हद तक समय पर पूरे हो जाएंगे। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का महल माहौल खुशहाल बनेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। इस राशि की महिलाओं को आज कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बनी हुई है। घर के छोटे बच्चों के साथ आप मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। संतान की गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें। इस समय उन्हें उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर इसका असर पड़ेगा। अगर आपको सेहत से जुड़ी हुई कोई समस्या चल रही थी, तो आप उसे नजरअंदाज मत कीजिए क्योंकि छोटी बीमारी बड़ी होते देर नहीं लगेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपके द्वारा किए गए आर्थिक प्रयास सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन खुश रहेगा। कला एवं साहित्य के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button