राशिफल

शनि देव की शुभ दृष्टि से इन 6 राशियों का सुधरेगा जिंदगी का हाल, जीवन की दूर होंगी मुश्किलें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुरू परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जिंदगी में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। इस राशि के लोग अपने जीवन की परेशानियों से बहुत जल्द मुक्ति पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिरी ये भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी शनिदेव की शुभ दृष्टि

वृषभ राशि वाले लोगों का समय बहुत ही बढ़िया नजर आ रहा है। शनि देव की शुभ दृष्टि से व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। कोई खास प्रॉफिट आपके हाथ लग सकता है। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा, जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी। नौकरी के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलते रहेंगे। पदोन्नति मिलने के प्रबल योग हैं। मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों को उन्नति के मार्ग हासिल होंगे। बिजनेस में बड़ा फायदा होने के योग नजर आ रहे हैं। शनिदेव की शुभ दृष्टि से नौकरी में वेतन वृद्धि हो सकती है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान होगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीत सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों की जिंदगी में अच्छा खासा सुधार देखने को मिल सकता है। शनि देव की कृपा से भाग्य प्रबल रहेगा। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। जीवन की परेशानियां दूर होंगी। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करने वाले हैं। बहुत ही जल्द आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी। कामकाज मन मुताबिक पूरे होंगे।

कन्या राशि वाले लोगों का समय बेहद अच्छा रहेगा। शनिदेव के आशीर्वाद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार में लगातार सफलता हासिल करेंगे। शिक्षा में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की भावना है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

मकर राशि वाले लोगों के भाग्य में अच्छा खासा सुधार देखने को मिल सकता है। शनि देव की शुभ दृष्टि से कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी प्रभावित होंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे-अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरी में सुख मिलेगा। बड़े अधिकारी पूरा सपोर्ट करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बेहद शानदार रहेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को बिजनेस में कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। नए लोगों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। शनिदेव की कृपा से मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। सोचे हुए कामों में सफलता हासिल होगी। निजी जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। किसी पुरानी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज की योजनाओं को गुप्त रखना होगा अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करें। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क राशि वाले जातकों को कामकाज के सिलसिले में थोड़ा संभल कर रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में गुप्त शत्रु आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं, यह आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश करेंगे इसलिए विशेष सावधानी बरतनी जरूरी है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा, जिसके चलते काम में आपका मन बिल्कुल भी नहीं लगेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य मिलजुल कर एक दूसरे का साथ देंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है।

तुला राशि वाले लोगों को पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। विशेष रूप से आप किसी से भी पैसा उधार मत लीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। आप अपने सभी काम योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेश में काम कर रहे लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को काम के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आत्मविश्वास में कमी नजर आ रही है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि अगर आप कोई नया समझौता कर रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें।

धनु राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जिसका आपको लाभ मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। गाड़ी चलाते समय आपको सतर्क रहना होगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं परंतु आप तेल-मसाले वाली चीजों का अधिक सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। परिवार के लोग आपका पूरा सहयोग देंगे। आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कर सकते हैं, इसलिए स्वभाव पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा आपको ही नुकसान हो सकता है। निवेश संबंधित मामलों में काफी समझदारी दिखाने की जरूरत है। माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझें। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button