बॉलीवुड

शिवसेना MLA के बेटे ने सोनू निगम पर किया अटैक, लाइव इवेंट में स्टेज से फेंके कलाकार – Video

सोनू निगम भारत के जाने माने सिंगर हैं। 20 फरवरी को मुंबई के चेंबूर में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन ने उनके साथ धक्का मुक्की कर दी। इस हड़प में सोनू निगम का एक करीबी घायल हो गया। बाद में पता चला कि वह शिवसेना विधायक प्रकाश फटेरपेकर (Prakash Phaterpekar) का बेटा स्वप्निल फटेरपेकर है।

शिवसेना MLA के बेटे ने की सोनू निगम संग धक्का मुक्की

दरअसल एमएलए प्रकाश फटेरपेकर (Prakash Phaterpekar) ने ही चेंबूर फेस्टिवल आयोजित किया था। इसके फिनाले में सोनू निगम परफॉर्म कर रहे थे। इस बीच स्वप्निल फटेरपेकर सोनू निगम की मैनेजर संग बदतमीजी करने लगा। वह स्टेज पर जाकर सोनू संग सेल्फ़ी लेना चाहता था। फिर जब सोनू स्टेज से नीचे उतरने लगे तो वह सेल्फ़ी की मांग करने लगा। लेकिन सिंगर ने मना कर दिया।

इस बात से स्वप्निल फटेरपेकर भड़क गया और सोनू निगम से धक्का मुक्की करने लगा। ऐसे में सोनू को बचाने उनके करीबी बॉडीगार्ड  हरी प्रसाद आए। स्वप्निल ने हरी को भी धक्का दिया। फिर सोनू को धक्का दिया। इससे वह नीचे गिर गए। यह देख सोनू निगम के उस्ताद के बेटे रब्बानी खान बीच बचाव करने आए। लेकिन इस धक्का मुक्की में वह स्टेज से नीचे ही गिर गए। उन्हें ज्यादा चोटें आई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

सोनू निगम ने दर्ज की FIR

इस मामले पर सोनू निगम का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि कोई हाथापाई नहीं हुई लेकिन धक्का मुक्की हुई। साथ ही सिंगर ने कहा कि लोगों को सोचना चाहिए कि किसी सेलिब्रिटी संग जबरदस्ती सेल्फ़ी लेना सही नहीं है। इससे एरोगेंस, धक्का मुक्की.. जैसी चीजें होती हैं। नीचे गिरे रब्बानी खान को लेकर सोनू ने कहा कि शुक्र है वहां जमीन पर कुछ लोगे की चीज नहीं थी। वरना उन्हें गंभीर चोटें भी आ सकती थी।

इस पूरे मामले पर सोनू निगम ने चेंबूर थाने में FIR दर्ज कारवाई है। मुंबई पुलिस के डीसीपी हेमराज राजपूत ने बताया कि सोनू निगम की शिकायत के चलते स्वप्निल फटेरपेकर पर IPC की धारा 341, 337, 323 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर कोई शिवसेना विधायक के बेटे की निंदा कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button