बॉलीवुड

दुल्हन बनी इस बच्ची ने Youtube पर मचा रखा है तहलका, 40 की उम्र में भी लगती है बेहद हसीन

बचपन में हमारे माता-पिता हमे कई तरह की ड्रेस पहना कर सजाते थे। जैसे कभी कृष्णा बना देते थे तो कभी राधा। इसी तरह आज हम आपको एक ऐसी बच्ची से मिलाने जा रहे हैं जिसके माता पिता ने उसे दुल्हन बना दिया था। सच्ची वाली दुल्हन नहीं, बस इसका गेटअप पहना दिया था। और ये बच्ची वर्तमान में एक जानी मानी अभिनेत्री बन चुकी है। अब आपको इसे पहचानना है।

दुल्हन बनी ये बच्ची है भोजपुरी फिल्मों की क्वीन

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको एक बच्ची दुल्हन बनी नजर आ रही है। ये बच्ची भोजपुरी फिल्मों की फेमस अदाकारा है। अब आपको फटाफट इसका नाम बताना है। सोशल मीडिया पर इन दिनों सितारों की बचपन की तस्वीरें साझा कर उन्हें पहचानने का ट्रेंड चल रहा है। यदि आप भी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो जल्दी से इस हीरोइन का नाम बताइए।

यहां हम आपको कुछ हिंट दे देते हैं। यह हीरोइन भोजपुरी फिल्मों की सबसे फेमस और हॉट अदाकारा है। इतना ही नहीं इसने बिग बॉस में भी धूम मचाई थी। यह कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती है। वहीं इसके म्यूजिक वीडियो तो यूट्यूब पर तहलका मचा देते हैं। तो क्या अब आपने इसे पहचाना?

40 की उम्र में भी है बेहद हॉट

अब तक आप समझ ही गए होंगे कि तस्वीर में दिख रही ये बच्ची और कोई नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्मों की क्वीन मोनालिसा है। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उनका जन्म 21 नवंबर 1982 को एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। वह साउथ कोलकाता के जूलियन डे स्कूल से पढ़ी हैं। वहीं आशुतोष कॉलेज से उन्होंने संस्कृत में बीए कर रखा है।

मोनालिसा ने अपने फिल्मों करियर में अधिकतर भोजपुरी फिल्में ही की हैं। हालांकि हम उन्हें कुछ हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी देख चुके हैं। वह बिग बॉस 10 में भी नजर आई थी। यहां से उन्हें और भी लोकप्रियता मिली थी। इसी शो पर उन्होंने भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। इसे लेकर वह कई दिनों तक चर्चा में रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा को हम अजय देवगन और सुनील शेट्टी की फिल्म ब्लैकमेल में देख चुके हैं। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यहां उन्हें 53 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ब्यूटी और ग्लैमर के मामले में वह बॉलीवुड हसीनाओं को भी पीछे छोड़ देती हैं। वैसे आपको मोनालिसा कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button