बॉलीवुड

जब संजय दत्त की साली ने माधुरी को कहा- ‘पत्थर दिल औरत, तुझे कोई भी मर्द मिल जाता’

बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त को हिंदी सिनेमा में काम करते हुए 42 साल से अधिक समय हो गया है। हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज और दिवंगत कलाकारों सुनील दत्त एवं नरगिस की संतान संजय दत्त ने भी माता-पिता की राह पर चलते हुए फ़िल्मी दुनिया में ही करियर बनाया और माता-पिता की तरह सफल एवं लोकप्रिय भी हुए।

संजय दत्त के फ़िल्मी करियर की शुरुआत 80 के दशक की शुरआत के साथ ही हुई। साल 1981 में फिल्म आई थी ‘रॉकी’। यह संजय के करियर की पहली फिल्म थी। अपनी पहली ही फिल्म से संजय दर्शकों को पसंद आ गए थे। इसके बाद अभिनेता ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे खूब लोकप्रिय और सफल हुए। हालांकि विवादों ने भी उनका पीछा नहीं छोड़ा।

अपनी निजी जिंदगी से भी संजय दर्शकों के बीच खूब चर्चा का विषय बने रहे। उनके कई अफेयर रहे। उन्होंने तीन-तीन शादियां की और 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट केस में भी उनका नाम आया था। इन सब बातों ने भी अभिनेता को खूब चर्चा में रखा।

संजय दत्त ने पहली शादी साल 1987 में दिवंगत अभिनेत्री ऋचा शर्मा से की थी। हालांकि इसके बावजूद संजय दत्त मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के करीब आ गए थे। एक समय संजय और माधुरी का अफेयर काफी चर्चा में रहा था। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था। शादीशुदा संजय जब माधुरी संग रिश्ते में थे तब उन्हें संजय की साली ने ‘पत्थर दिल’ तक कहते हुए खरी खोटी सुनाई थी।

संजय की पहली पत्नी ऋचा की मौत कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से हो गई थी। इसके इलाज के लिए वे अमेरिका गई थीं। तब उन्हें संजय की काफी जरूरत थी लेकिन तब संजय उनके साथ नहीं थे। वे जानलेवा बीमारी से जूझ रही थी और उसी समय संजय का नाम माधुरी संग जुड़ने लगा था।

संजय और माधुरी के अफेयर की खबर ऋचा को भी लग गई थी। वे अमेरिका से अपनी शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए मुंबई आ गई थीं। लेकिन ऋचा को बड़ा झटका लगा। संजय ऋचा और बेटी त्रिशाला को लेने एयरपोर्ट तक भी नहीं गए। ऋचा संजय का इंतजार करती रही। बाद में वे इलाज के लिए वापस अमेरिका चली गई थीं। लेकिन साल 1996 में ऋचा का निधन हो गया था।

एक तरफ संजय की पत्नी का निधन हुआ तो दूसरी तरफ माधुरी ने भी उनका साथ छोड़ दिया था। अवैध हथियार रखने के आरोप में जब संजय को जेल की हवा खानी पड़ी थीं तो माधुरी ने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया था। बता दें कि दोनों ने साजन, थानेदार और खलनायक जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया था।

संजय की साली ने माधुरी को सुनाई थी खरी-खरी

अपने एक साक्षात्कार के दौरान संजय की साली और ऋचा की बहन एना शर्मा ने माधुरी पर जमकर निशाना साधा था। माधुरी पर उन्होंने संजय और ऋचा का रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया थ। एना ने कहा था कि, ”माधुरी इंसान नहीं बल्कि पत्थर दिल हैं, उनको तो कोई भी आदमी मिल जाता। जबकि उन्हें पता था कि संजय दत्त-ऋचा शर्मा के बीच काफी नाजुक संबंध चल रहे हैं, उसके बाद भी उसने ऐसा किया”।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button