राशिफल

राशिफल 4 अप्रैल 2023: आज 2 राशियों का दिन रहेगा बेहद शुभ, हनुमानजी की कृपा से मिलेगा बंपर धनलाभ

आज हम आपको मंगलवार 4 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 4 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

 

आज आपके जीवन में सुधार होगा। जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। घर परिवार में खुशियां आएंगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे ,थे उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। जोखिम भरे कामों से फायदा होगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उससे भी फायदा होने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। बदलते मौसम की वजह से सेहत पर असर पड़ेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कामकाज की योजनाओं को आप किसी के भी साथ शेयर मत कीजिए, नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। भाग्य आपके साथ है। कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। अच्छे लोगों से जान पहचान होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घरेलू जीवन में खुशहाली आएगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। बड़े फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कपड़ा व्यापारियों के कारोबार में भारी मुनाफा होने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। वाहन प्रयोग में सतर्क रहें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। कामकाज के लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है। मन में उत्साह और जोश दिखाई देगा। पैतृक संपत्ति को लेकर परिजनों से मनमुटाव हो सकता है परंतु यह परिस्थिति थोड़े समय के लिए ही रहेगी, बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। विद्यार्थियों को किसी बड़े कॉलेज में दाखिला मिलने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी आमदनी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शेयर बाजार में निवेश करने से धन लाभ होने के योग हैं। पूरे दिन आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। व्यापार के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वापस मिलने के योग हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। काम का बोझ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। किसी विद्वान लोगों से आज आपको ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है, जिस बारे में आप कुछ ना जानते हों, उस बारे में अपनी स्थिति साफ साफ स्पष्ट कर दें। विद्यार्थियों का दिन ठीक रहेगा, आपको कमजोर विषयों पर अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर पाएंगे। आज दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। मानसिक तनाव दूर होगा। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। अगर आपको लंबे समय से सच्चे जीवनसाथी की तलाश थी, तो आज वह तलाश पूरी होती हुई नजर आ रही है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूर्ण करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अगर आप कोई निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन काफी बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों से बेहद खुश रहेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपको अपने जीवन में आज कुछ नया जानने का मौका मिल सकता है, जो आपको भविष्य में काम आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संकेत से आर्थिक मुनाफा होने के योग हैं। कामकाज समय पर पूरे हो जाएंगे। आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को बड़ा फायदा प्राप्त हो सकता है। खासतौर पर जब बात व्यापार के विस्तार से संबंधित हो, तो दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपकी किस्मत के सितारे मेहरबान रहने वाले हैं। शासन सत्ता पक्ष का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल होंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने जीवन में बड़ी सफलता हासिल करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button