अध्यात्म

शास्त्रों में इस वजह से व्यक्ति के धन का हो जाता है नाश, देवी लक्ष्मी भी छोड़ देती हैं साथ

अगर आपसे कोई यह सवाल पूछे कि आपको अपने जीवन में किस चीज की चाहत है? तो ज्यादातर लोगों का यही जवाब होगा कि उनको अपने जीवन में खुशियां, धन, दौलत, ऐशो-आराम की सारी सुख-सुविधाएं चाहिए। वैसे देखा जाए तो यह सभी चीजें हर मनुष्य की पहली जरूरत है। हर कोई व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में कभी भी पैसों की कमी ना रहे। घर-परिवार के सभी लोग अपना जीवन ठीक प्रकार से व्यतीत करें। शास्त्रों के अनुसार इस प्रकार की सुख और ऐश्वर्य प्रदान करने वाली माता लक्ष्मी जी हैं। यदि आपके घर में माता लक्ष्मी जी का स्थाई रूप से वास होता है तो आपको अपने जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है। हमेशा लक्ष्मी जी उन घरों को चुनती हैं, जहां पर हमेशा पवित्रता, धर्म के मार्ग पर चलने वाले लोग और अच्छी आदतें वाले लोग होते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसी बुरी आदतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनसे धन की देवी माता लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं। यह बुरी आदतें व्यक्ति के धन का नाश करती हैं। शास्त्रों के अनुसार इन बुरी आदतों की वजह से व्यक्ति का पतन हो जाता है।

शास्त्रों के अनुसार मनुष्य की इन आदतों को माना गया है बुरा

1. हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो दान, भोग और नाश के महत्व के बारे में जिक्र किया गया है। अगर किसी व्यक्ति के पास सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं हैं। व्यक्ति सुविधाओं से संपन्न है परंतु वह जरूरतमंद लोगों की सहायता-दान नहीं करता है तो ऐसे लोगों का कुछ समय बाद धन का नाश हो जाता है।

2. शास्त्रों के मुताबिक जिस व्यक्ति को अपने धन पर अभिमान रहता है उसका धन नष्ट हो जाता है। इसलिए आप अपने धन पर भूलकर भी अभिमान मत कीजिए।

3. शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि क्रोध मनुष्य के धन को नाश करता है। अगर व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में अपने ऊपर से आपा खो देता है और अधिक क्रोध करता है तो इससे धन का नाश हो जाता है। क्रोध को असुरों का गुण बताया गया है। क्रोध की वजह से ही असुर देवताओं से हारे हैं। इसलिए आप अपने क्रोध पर काबू रखें।

4. शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो हर मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु उसका आलस होता है। जी हां, अगर व्यक्ति आलसी है तो उसके पास कभी भी लक्ष्मी नहीं रुकती है। आलसी स्वभाव के व्यक्ति हमेशा अपने काम को करने से दूर भागते हैं। आलसी व्यक्ति हर कार्य कल पर टालता रहता है। आलसी व्यक्ति के पास जो धन रहता है उसका भी नाश हो जाता है। माता लक्ष्मी जी हमेशा कर्म और कर्तव्यनिष्ठ लोगों के ऊपर ही मेहरबान रहती हैं।

5. शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि यदि व्यक्ति को धन की इच्छा है तो उसको कभी भी दिन में नहीं सोना चाहिए, क्योंकि जो व्यक्ति दिन के समय सोते हैं उनके पास कभी भी लक्ष्मी नहीं आती है। ऐसे लोगों का धन बहुत जल्द समाप्त हो जाता है।

6. काम भाव रखने वाले व्यक्ति के पास कभी भी लक्ष्मी नहीं ठहरती है। अगर हम पौराणिक कथाओं के अनुसार देखें तो देवराज इंद्र ने कई बार काम भाव के कारण ही अपनी सत्ता गंवाई थी। रावण का भी विनाश इसी कारण से हुआ था। इसी वजह से कामी व्यक्ति का हमेशा पतन ही होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button