बॉलीवुड

पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं ये सेलिब्रिटी, बीवी से करते हैं बेहद प्यार, देखें लिस्ट

भारत देश में हर त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और इन त्योहारों में सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बॉलीवुड में भी हर त्यौहार पर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। इन्हीं में से एक त्यौहार है करवा चौथ। इस वर्ष करवा चौथ का त्यौहार 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है, जिसकी तैयारियों में आम महिला के साथ साथ बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी लगी हुई हैं।

करवा चौथ का त्यौहार पति-पत्नी के प्रेम से जुड़ा त्यौहार है। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं। वहीं पति भी अपनी पत्नी को खुश रखने और हमेशा उनका साथ देने का वादा करते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स भी मौजूद हैं, जो अपनी पत्नियों से बेहद प्यार करते हैं और उनका साथ सात जन्मो तक पाने के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखते हैं।

आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए बॉलीवुड के कुछ ऐसे अभिनेताओं के बारे में बताने वाले हैं, जो हर साल अपनी पत्नियों के साथ करवा चौथ का व्रत रखते हैं। तो चलिए देखते हैं आखिर इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।

रणवीर सिंह

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह भी अपनी पत्नी व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से बेइंतहा प्यार करते हैं और वह भी करवा चौथ पर उनके लिए पूरे दिन भूखे प्यासे रहते हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण के साथ-साथ रणवीर सिंह भी करवा चौथ का व्रत रखकर अपनी पत्नी की लंबी उम्र की कामना करते हैं। रणवीर सिंह ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह अपने प्यार और जिंदगी दीपिका के लिए करवा चौथ का व्रत करते हैं।

विराट कोहली

इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली का भी नाम शामिल है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद से ही विराट कोहली अपनी पत्नी की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो विराट कोहली हर साल अनुष्का के साथ व्रत रखते हैं और उस दिन पत्नी पर प्यार न्योछावर करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। विराट कोहली ने खुद इसका खुलासा अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था।

राज कुंद्रा

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी से उनके पति राज कुंद्रा कितना प्यार करते हैं, यह बताने की जरूरत नहीं है। राज कुंद्रा अपनी पत्नी की हर खुशी में उनका साथ देते हैं। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की शादी को कई साल बीत चुके हैं परंतु फिर भी दोनों के बीच प्यार बरकरार है। राज कुंद्रा भी अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए उनके लिए हर वर्ष करवा चौथ का व्रत रखते हैं।

आयुष्मान खुराना

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना भी अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। जब 2018 में ताहिरा की तबीयत बिगड़ी थी, तब भी पत्नी की लंबी उम्र के लिए आयुष्मान खुराना ने व्रत रखा था।

अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के बेहतरीन कपल्स में से एक हैं। यह दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं, यह बात हमें बताने की जरूरत नहीं है। एक इंटरव्यू के दौरान खुद अभिषेक बच्चन ने इस बात का खुलासा किया था कि वह ऐश्वर्या राय के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। पूरे दिन भूखे रहते हैं और रात को पत्नी के साथ ही व्रत खोलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button