बॉलीवुड

अपने सौतेले बच्चों पर जान छिड़कती हैं ये अभिनेत्रियां, नहीं करती सगे-सौतेलों में कोई फर्क

कहते हैं मां तो आखिर मां होती है। फिर वह बच्चा उसका अपना हो या सौतेला। एक सच्ची मां के दिल में सभी के लिए ममता का दीपक जाग उठता है। उसके लिए सभी बच्चे समान होते हैं। इस बात को बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां सच साबित करती हैं। आज हम आपको उन हीरोइनों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने शादीशुदा एक्टर्स से शादी रचाई और फिर अपने सौतेले बच्चों को खूब प्यार भी दिया।

हेलन (Helen)

बॉलीवुड में अपने हॉट डांस का तड़का लगाने वाली ओरिजिनल आइटम क्वीन हेलन ने सलमान खान के पापा सलीम खान से 1981 में शादी रचाई थी। ये शादी उन्होंने तब कि जब सलीम न सिर्फ पहले से शादीशुदा थे बल्कि 4 बच्चों के बाप भी थे। हेलन के शादी करने से खान परिवार में बवाल मच गया था। हालांकि बाद में हेलन ने अपने सौतेले बच्चों को ऐसा प्यार दिया कि सभी अब शांति से और मिल जुलकर रहते हैं।

शबाना आजमी (Shabana Azmi)

बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री  शबाना आजमी ने 1984 में जावेद अख्तर से शादी रचाई थी। हालांकि तब जावेद के पहली शादी से दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर थे। शबाना ने अपने दोनों सौतेले बच्चों को खुली बाहों से अपनाया। उन्हें सगी मां जैसा प्यार दिया। यही वजह है कि इनका पूरा परिवार आपस में बड़े प्यार से रहता है।

सुप्रिया पाठक (Supriya Pathak)

अभिनेत्री सुप्रिया पाठक पंकज कपूर की दूसरी बीवी हैं। उन्होंने पंकज से 1988 में शादी रचाई थी। तब पंकज तलाकशुदा थे। उन्हें अपनी पहली पत्नी नीलिमा अजीम से एक बेटा शाहिद कपूर था। सुप्रिया ने शाहिद को अपने सगे बेटे जैसा प्यार दिया। दोनों की आपस में खूब बनती है। इनके बीच कभी कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ।

करीना कपूर (Kareena Kapoor)

करीना कपूर का दिल तलाकशुदा सैफ अली खान पर आया था। सैफ इसके पहले अमृता सिंह के पति थे। इस शादी से उन्हें दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं। करीना ने शादी के बाद अपने दोनों सौतेले बच्चों का खुली बाहों से स्वागत किया। सारा और इब्राहीम को अक्सर करीना और उनके बच्चों जेह तैमूर संग इन्जॉय करते देखा जा सकता है।

दीया मिर्जा (Dia Mirza)

दिया मिर्जा ने 2021 में वैभव रेखी से दूसरी शादी रचाई थी। वैभव की भी ये दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी से एक बेटी भी है। दिया अपनी इस सौतेली बेटी संग अच्छा बॉन्ड साझा करती हैं। वे अक्सर अपनी सौतेली बेटी संग फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

मान्यता दत्त (Maanayata Dutt)

मान्यता दत्त ने 2008 में संजय दत्त से शादी रचाई थी। ये मान्यता की दूसरी और संजय की तीसरी शादी थी। संजय की पहली पत्नी ऋचा शर्मा से बेटी त्रिशाला दत्त है। मान्यता अपनी इस सौतेली बेटी से बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती है। वह त्रिशाला को अपनी सगी बेटी जितना प्यार दुलार करती हैं।

हेमा मालिनी (Hema Malini)

हेमा मालिनी ने 1980 में धर्मेंद्र से शादी रचाई थी। तब धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे। उनके 4 बच्चे थे। शादी के बाद हेमा ने अपने सौतेले बच्चों की बहुत इज्जत की। उनके पर्सनल स्पेस का भी ध्यान रखा। कभी उनकी निजी जिंदगी में दखल नहीं दिया। हेमा की अपने सौतेले बेटे सनी से काफी अच्छे से पटती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button