बॉलीवुड

ये केवल बाप के पैसों पर अय्याशी करती है… पार्टी के लिए ट्रोल हुईं अजय देवगन की लाड़ली न्यासा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर की बहन समीक्षा पेडणेकर ने बड़े ही जोरों शोरों से अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने बर्थडे के मौके पर एक ग्रैंड पार्टी भी आयोजित की थी जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे शामिल हुए थे।

nysa devgan

पार्टी में सबसे ज्यादा बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स शामिल हुए जिनमें अभिनेता अजय देवगन और काजोल की बेटी का भी नाम था। इस दौरान न्यासा देवगन का लुक काफी सुर्खियों में रहा जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन अपने पार्टी के शौक के चलते न्यासा एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई और लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी।

पार्टी में छाया रहा न्यासा देवगन का बोल्ड लुक

nysa devgan

सबसे पहले तो हम आपको बता दे कि, न्यासा देवगन ज्यादातर अपनी पार्टी के लिए ही जानी जाती है। अक्सर न्यासा देवगन को पार्टियों में स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा वह अपने दोस्तों के साथ जमकर एंजॉय करती हुई नजर आती है। पिछले दिनों भी उनकी कुछ ड्रिंक करते हुए तस्वीरें वायरल हुई थी। इसके अलावा न्यासा अक्सर पार्टियों में मस्ती भरे अंदाज में दिखाई देती।

nysa devgan

ऐसे में जब न्यासा देवगन को समीक्षा पेडणेकर की पार्टी में देखा गया तो वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। बता दे इस दौरान न्यासा देवगन काफी हॉट एंड बोल्ड लुक में नजर आए। उन्होंने ऑरेंज कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ था, साथ ही डेनिम जींस में वह काफी खूबसूरत लग रही थी। बता दें, समीक्षा की इस पार्टी में शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान, अनन्या पांडे, सुहाना खान जैसे स्टारकिड्स नजर आए।

nysa devgan

पार्टी के लिए ट्रोल हुईं न्यासा

वहीं जब लोगों की नजर न्यासा देवगन पर पड़ी तो उन्हें पैसे बर्बाद करने के कारण ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “पिता विमल पान मसाला बेचता है, बेटी पार्टी करती रहती है।”

nysa devgan

एक ने कहा कि, “न्यासा को पढ़ाई-लिखाई से कोई मतलब नहीं, उसे बस पार्टी करनी है।” वहीं एक अन्य ने कहा कि, “ये केवल बाप के पैसों पर अय्याशी करती है…” इसके अलावा भी कई यूजर्स ने न्यासा को अलग अलग कमेंट्स कर बुरी तरह ट्रोल किया। हालांकि न्यासा को इन सब बातों से कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ता।

nysa devgan

बात करे न्यासा के करियर के बारे में फिलहाल इसकी कोई घोषणा नहीं हुई। दरअसल, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्म ‘द आर्चिज’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली है। ऐसे में फैंस को अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन के डेब्यू का भी इंतजार है। हालांकि इस मामले पर अजय देवगन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, फ़िलहाल उनकी बेटी पढ़ाई पर ध्यान दे रही है।

nysa devgan

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button