बॉलीवुड

इस एक्ट्रेस लिक हुआ था MMS, करियर बर्बाद होने पर छलका दर्द

प्रियंका पंडित भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक है। प्रियंका अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है और वह कई फिल्मों में भी काम कर चुकी है। हालांकि इन दिनों प्रियंका पंडित एक्टिंग इंडस्ट्री से दूर कृष्ण भक्ति में लीन रहती है और अक्सर उनकी भक्ति करते हुए तस्वीरें वायरल होती रहती है।

priyanka pandit

हालांकि एक समय ऐसा था जब प्रियंका पंडित का एमएमएस भी वायरल हो गया था जिसकी वजह से उनका करियर लगभग बर्बाद हो गया और वह कृष्ण भक्ति की ओर चली गई। अब पहली बार प्रियंका पंडित ने अपने वायरल एमएमएस पर चुप्पी तोड़ी है। तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने इस पर क्या कहा?

डेब्यू फिल्म से ही सुपरस्टार बन गई थीं प्रियंका

priyanka pandit

सबसे पहले हम आपको बता दें कि प्रियंका पंडित ने साल 2013 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘जीना तेरी गली’ से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके साथ पर भोजपुरी ही दुनिया के जाने-माने एक्टर प्रदीप पांडे नजर आए थे। बता दें प्रियंका पहली ही फिल्म से अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही और उन्हें बेस्ट न्यू कमर का अवार्ड भी मिला।

इसके बाद प्रियंका पंडित की किस्मत चमक उठी। इसके बाद उन्होंने ‘मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे’, ‘दिल मत देना मेरी सौतन को’ और ‘पुलिसगिरी’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। वही सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की दुनिया में भी उनकी चर्चा होती है। लेकिन एक एमएमएस क्लिप वायरल होने के बाद एक्ट्रेस का करियर लगभग बर्बाद हो गया।

MMS पर क्या बोली एक्ट्रेस?

priyanka pandit

बता दें इस मामले में प्रियंका ने शिकायत भी दर्ज करवाई थी। एक्ट्रेस का कहना था कि वायरल वीडियो में नजर आ रही लड़की वह नहीं बल्कि कोई और है। अब एक बार फिर प्रियंका पंडित ने इस वीडियो पर बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें केवल बदनाम करने के लिए इस तरह के वीडियो को वायरल किया गया था।

priyanka pandit

एक्ट्रेस ने कहा कि, “मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की गई। वीडियो की वजह से मेरा करियर बर्बाद हो गया।” बता दें प्रियंका पंडित इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर प्रभु कृष्ण की भक्ति करती रहती है और अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती है। इन तस्वीरों में प्रियंका कृष्ण की गोपी बनी नजर आती है। अब वह पूरी तरह इंडस्ट्री से दूर है। हालांकि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button