क्रिकेट

अजिंक्य रहाणे ने शेयर किया बेटी का वीडियो, क्यूट अंदाज में योग करती दिखीं नन्ही आर्या

भारतीय टेस्ट टीम के मशहूर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने परिवार के साथ मस्ती भरे तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। अब इसी बीच 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया और इस खास मौके पर अजिंक्य रहाणे ने अपनी क्यूट सी बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि, इस दौरान अजिंक्य की पत्नी राधिका ने भी रिएक्शन दिया है। आइए देखते हैं इस वायरल वीडियो को..

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अजिंक्य रहाणे की बेटी का वीडियो
बता दें, अजिंक्य रहाणे ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “जैसा कि वह कहते हैं, बचपन से ही सीखाओ।” वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, नन्ही आर्या योग करती नजर आ रही है। वहीं उनकी क्यूटनेस हर किसी ध्यान खींच रही और अंत में वह खुद भी हंस देती है।

ajinkya rahane

जैसे ही इस वीडियो को अजिंक्य की पत्नी राधिका धोपा वाकर ने देखा तो वह हंसी नहीं रोक पाई और रिएक्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि, “यह मेडिटेशन है या कपालभाति” बता दें, अजिंक्य रहाणे और राधिका ने साल 2014 में शादी रचाई थी। इसके बाद साल 2019 में इनके घर बेटी आर्या का जन्म हुआ। अजिंक्य रहाणे और राधिका बचपन के दोस्त हैं। दोनों स्कूल के दिनों से ही एक-दूसरे को जानते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

शादी से पहले इन दोनों ने करीब 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद 26 सितंबर साल 2014 को ही शादी के बंधन में बंधे थे। बता दें, हाल ही में अजिंक्य ने अपना 34 वां जन्मदिन दी सेलिब्रेट किया। 6 जून को उनकी पत्नी राधिका ने बेटी और अजिंक्य रहाणे के साथ अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की थी और साथ ही उनके बर्थडे पर स्पेशल मैसेज भी लिखा था।

तस्वीरों को साझा करते हुए अजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका ने लिखा था कि, “हैप्पी बर्थडे दुनिया के सबसे अच्छे पति और पिता को, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।”

ajinkya rahane

अजिंक्य रहाणे का वर्कफ़्रंट
गौरतलब है कि आई पी एल 2022 के बाद से ही अजिंक्य रहाणे अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। दरअसल, वह पिछले 2 सालों से टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में इस साल मार्च में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वही आई पी एल 2022 में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। इस दौरान भी वह चोटिल हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button