अन्य

बीच रास्ते में दूल्हे को पता चली दुल्हन की ऐसी सच्चाई, बारात छोड़कर भागा, बैठी रही दुल्हन

शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में हर तरफ शादी की धूम देखने को मिल रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी शादी से जुड़ी तस्वीरें देखने को मिलती है। इन तस्वीरों में शादी में होने वाला मस्ती भरा अंदाज नजर आता है तो किसी में शादी से जुड़ी रस्मे होती दिखाई दे रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर बारात लेकर पहुंचे दूल्हा बीच रास्ते से ही भाग गया तो वही दुल्हन शादी के जोड़े में बैठे इंतजार करती रह गई। आइए जानते हैं अयोध्या से जुड़ा पूरा मामला क्या है?

birde

बीच रास्ते में पता चली दुल्हन की सच्चाई
दरअसल, यह मामला उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले का है जहां पर बीकापुर कोतवाली के यहां 22 फरवरी को बारात आई थी। यहां पर शादी से जुड़ी पूरी तैयारी की जा चुकी थी। इतना ही नहीं बल्कि दूल्हा और दुल्हन पक्ष का परिवार बहुत खुश था और शादियों से जुड़ी रस्में शुरू हो चुकी थी।

जब दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो रास्ते में किसी ने उसे दुल्हन की सच्चाई बता दी जिसके बाद वह घबरा गया और फिर बीच रास्ते में बारातियों को छोड़कर भाग गया। अयोध्या के रूरखास गांव में दुल्हन की शादी को लेकर जश्न का माहौल था, लेकिन कुछ देर बाद बारातियों द्वारा दूल्हे को अपनी दुल्हन के बालों के बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए।

वहीं जब बारात दुल्हन के घर पहुंची तो अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दूल्हे के साथ गए बाराती तो दुल्हन के घर पहुँच गए, लेकिन जब दूल्हा नजर नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने उसे ढूंढने की कोशिश की।

दरअसल, बारात निकलने के कुछ देर पहले ही किसी शख्स ने दूल्हे को बता दिया था कि जिस लड़की से वह शादी करने जा रहा है उस लड़की के सिर पर बाल नहीं है। ऐसे में दूल्हा सारे रास्ते लड़की के बारे में सोचता रहा जिसके बाद वह काफी परेशान हो गया और उसने बीच में ही बारात छोड़ दी और वह फरार हो गया।

birde

बता दे शादी टूटने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने बारातियों को हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट के मुताबिक दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि, लौटने के बाद दूल्हे ने बाकायदा दुल्हन के बालों को उलट-पलट कर देखा कि, कही दुल्हन ने विग तो नहीं लगा रखी, जब उसे पता चला कि, दुल्हन के बाल कम है तो उसने शादी से इंकार कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button