बॉलीवुड

Fact Check: आलिया भट्ट की बेटी की तस्वीर आई सामने, जानिये हकीकत

आलिया भट्ट बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस बीते वर्ष नवंबर माह में मां बनी थी। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। रणबीर और आलिया ने बेटी का नाम राहा रखा है। आलिया को यह बेबी शादी के महज 7 महीने बाद ही हो गया। शायद वह शादी के पहले प्रेग्नेंट थी। खैर बेबी के आने के बाद से फैंस उसकी एक झलक को तरस रहे हैं।

क्या सच में ये बच्ची है आलिया की बेटी?

इस बीच सोशल मीडिया पर आलिया की बेटी की कथित तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह आलिया की बेटी राहा है। तस्वीर में आलिया अस्पताल में बेबी के पास लेटी दिखाई दे रही है। इसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। लेकिन क्या ये बच्ची सच में आलिया की बेटी है? हमने इसकी सच्चाई पता की तो हैरान करने वाली बात सामने आई।

तस्वीर में दिख रही बच्ची आलिया की नहीं है। यहां तक कि ये तस्वीर भी आलिया के अस्पताल की नहीं है। बल्कि यह यूएस की एक फूड ब्लॉगर Ali Maffucci और उनके जुड़वां बच्चों की तस्वीर है। किसी ने फूड ब्लॉगर के चेहरे पर आलिया का फेस चिपका दिया। उनके दो जुड़वा बच्चों में से एक को हटा दिया। इसलिए यह तस्वीर एकदम फर्जी है।

इस महिला की फोटो पर चिपका है आलिया का फेस

जब हमने इस फोटो को रिवर्स सर्च किया तो यह हमे ‘inspiralized.com’ नाम के एक ब्लॉग में​ मिली। यहां Ali Maffucci नाम की एक महिला अपने जुड़वां बच्चों रियो और सोल के जन्म की कहानी सुनाती दिखाई दी। जब इस फोटो को आलिया की अस्पताल की फोटो से मैच किया गया तो साफ पता चल गया कि ये यहीं से ली गई और इसे फोटोशॉप कर जनता को बेवकूफ बनाया गया है।

Ali Maffucci साल 2013 से फूड ब्लॉग लिख रही हैं। वह फलों और सब्जियों से सेहतमंद नूडल्स बनाने की कला यानी ‘स्पाइरलाइजिंग’ के लिए फेमस हैं। वह खानपान पर आधारित कई बुक्स भी लिख चुकी हैं। आलिया का चेहरा इन्हीं की तस्वीर पर चिपकाया गया है। वैसे बता दें कि आलिया और रणबीर अभी बेटी का चेहरा रिविल करने के मूड में नहीं हैं। कपल बेटी के 6 महीने का होने पर ही चेहरा दिखाएगा।

काम की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही रणवीर सिंह संग करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी। इसमें वह कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा संग स्क्रीन साझा करेंगी। आलिया को हम जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी देखेंगे।

alia bhatt alia bhatt

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button