बॉलीवुड

रणबीर ने लड़की को किया टच तो जल-भुन गई आलिया, क्या मां बनने के बाद हो गई इनसिक्योर? देखें Video

एक पत्नी हमेशा यही चाहती है कि उसका पति उसके साथ वफादार रहे। इसलिए वह जब भी किसी लड़की के करीब जाता है या कोई महिला उसे पसंद करने लगती है तो वह थोड़ी इनसिक्योर या जलन फ़ील करती है। यह चीज सिर्फ आम महिलाओं के साथ ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े सेलेब्स के साथ भी होती है। अब आलिया भट्ट को ही देख लीजिए। हाल ही में रणबीर ने एक लड़की से हाथ क्या मिला लिया वह इनसिक्योर हो गई।

प्रेग्नेंसी के बाद इनसिक्योर हो गई आलिया?

रणबीर और आलिया (Alia Bhatt Ranbir Kapoor) इस समय माता-पिता बनने का सुख भोग रहे हैं। कपल के घर 6 नवंबर 2022 एक नन्हीं परी ने जन्म लिया था। हालांकि कपल ने अभी तक फैंस को बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। बल्कि उन्होंने कहा कि वह बेटी के दो साल के होने के बाद ही उसका चेहरा दुनिया को दिखाएंगे। इसलिए उन्होंने पैपाराजी से अपील की है कि वह तब तक राहा कपूर (Raha Kapoor Photos) की तस्वीरें न खींचें।

बेबी डिलीवर करने के बाद आलिया ने जिम और योगा भी शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस अपनी बॉडी को फिर से पहले जैसा बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। इस दौरान आलिया ही नहीं बल्कि कई महिलाएं अपनी बॉडी को लेकर इनसिक्योर फिल करती हैं। उन्हें लगता है कि अब शायद पति की दिलचस्पी उनमें कम हो जाएगी। इसलिए वह खुद को फिर से आकर्षक बनाने की पूरी कोशिश करती है।

रणबीर ने लड़की से मिलाया हाथ, आलिया को हुई जलन

इस बीच प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार रणबीर और आलिया किसी इवेंट में साथ नजर आए। दोनों हाल ही में एक फुटबॉल टीम का मैच देखने गए थे। यहां दोनों स्टेडियम में बैठे थे। इस दौरान रणबीर की एक महिला फैन वहां आई। उन्होंने रणबीर से हाथ मिलाया। रणबीर भी उनके साथ बड़े प्यार से मिले। कुछ बातें की। यहां तक कि उन्हें अपने पास बैठने को भी कहा। लेकिन इस दौरान आलिया थोड़ी इनसिक्योर नजर आई। ऐसा लगा जैसे उन्हें रणबीर का महिला संग हाथ मिलान और प्यार से बात करना खास पसंद नहीं आया।

इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आलिया के हावभाव देख फैंस भी यही महसूस कर रहे हैं कि आलिया इनसिक्योरिटी और जेलसी फिल कर रही हैं। बताते चलें कि कपल बीते साल अप्रैल महीने में शादी के बंधन में बंधा था। शादी के 7-8 महीने के बाद ही आलिया ने बेबी को जन्म दे दिया था। इससे ये भी कयास लगाए जाने लगे कि शायद आलिया शादी के पहले भी प्रेग्नेंट हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button