राशिफल

कई वर्षों बाद इन 5 राशियों पर देवी दुर्गा की रहेगी कृपा, खुलेंगे किस्मत के ताले, मिलेगी तरक्की

नमस्कार दोस्तों आप सभी लोगों का हमारे लेख में स्वागत है, दोस्तों हर कोई व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की पाना चाहता है और सभी की यही चाहत होती है कि उसको अपने सभी कार्यों में भाग्य का पूरा साथ मिले परंतु ना चाहते हुए भी समय के अनुसार व्यक्ति को अपने जीवन काल में बहुत से अच्छे और बुरे उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है दरअसल, जो भी व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं यह ग्रहों की चाल पर आधारित होता है, किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक हो तो इसका शुभ परिणाम मिलता है परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना हो तो व्यक्ति को बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज शाम से ऐसी कुछ राशियां हैं जिनके ऊपर कई सालों बाद देवी दुर्गा का आशीर्वाद बना रहेगा, इन राशियों के लोगों की बंद किस्मत के ताले खुलेंगे और यह लगातार तरक्की प्राप्त करेंगे, आज हम आपको इन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर देवी दुर्गा की रहेगी कृपा

मेष राशि वाले लोगों को देवी दुर्गा की कृपा से नौकरी और व्यापार में लगातार तरक्की हासिल होगी, कार्यस्थल में अधीनस्थ लोगों के साथ चल रहे वाद-विवाद दूर हो सकते हैं, आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी, जो लोग कुंवारे हैं उनके रिश्ते की बात चल सकती है, माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जीवन की कई मुश्किलों से छुटकारा प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों को माता दुर्गा की कृपा से लाभ के बहुत से अवसर प्राप्त हो सकते हैं, इस राशि वाले लोगों को वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है, जो लोग विद्यार्थी वर्ग के हैं उनको शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल होगा, धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि अधिक रहेगी, घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

तुला राशि वाले लोगों का आने वाला समय अति उत्तम रहने वाला है, देवी दुर्गा की कृपा से सुख साधनों में वृद्धि होगी, आपके सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं, माता-पिता से आपको सुख की प्राप्ति होगी, आपके द्वारा किया गया निवेश लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को मां दुर्गा की कृपा से मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है, कार्यस्थल का वातावरण ठीक रहेगा, वरिष्ठ अधिकारी आपकी बातों का समर्थन कर सकते हैं, भौतिक सुख साधनों को जुटाने में आप सफल रहेंगे, घरेलू वातावरण ठीक रहेगा, आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है, जीवन साथी के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे, आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कुंभ राशि वाले लोगों को अपने द्वारा किए गए पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है, देवी दुर्गा की कृपा से आपको अपने कामकाज में सफलता हासिल होगी, पति पत्नी में आपसी सहयोग बने रहेंगे, आपको किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, घर परिवार का वातावरण ठीक रहेगा, आपके महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों का आने वाला समय मिलाजुला रहने वाला है, घर परिवार की परिस्थितियों में आप काफी हद तक सुधार कर सकते हैं, आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल होंगे, जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना बन रही है, आपको अपने जीवन साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है, किसी भी प्रकार का निवेश करते समय सोच विचार अवश्य कीजिए अन्यथा आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों का आने वाले समय ठीक-ठाक रहेगा, आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में दोस्तों की मदद ले सकते हैं, माता पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना बन रही है, जिसकी वजह से आप परेशान रहेंगे, कार्यस्थल में वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, वाहन के रखरखाव में फिजूलखर्ची हो सकती है, बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी का अवसर मिल सकता है, इस राशि वाले लोगों के प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों को अपने रिश्तो पर ध्यान देने की जरूरत है, किसी करीबी रिश्तेदार से कहासुनी होने की संभावना बन रही है, आपके रुके हुए कानूनी मामले प्रगति पर आ सकते हैं, आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चो का बजट बनाकर चले अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है, घर परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, आपको बुरी संगति से दूर रहने की जरूरत है।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर कामकाज का अधिक दबाव रहेगा, कार्यस्थल में किसी के साथ व्यर्थ का वाद विवाद हो सकता है, संतान की पढ़ाई की चिंता लगी रहेगी, मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिल सकता है, आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए, आप अपने सभी कार्य आत्मविश्वास के साथ करें, आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

धनु राशि वाले लोगों को आने वाले दिनों में अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है, आप अपना पूरा ध्यान अपने कामकाज पर लगाएं, आपका मन इधर उधर कार्यों में भटक सकता है, मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, संतान की तरफ से कुछ परेशानियां दूर हो सकती हैं, धार्मिक कार्यों में आपकी अधिक रूचि रहेगी, प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मकर राशि वाले लोगों को अपनी योजनाओं पर सोच विचार करने की जरूरत है, घर परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा, मानसिक परेशानियां कुछ हद तक कम हो सकती हैं, विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है, आपको प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, मनोरंजन के साधनों में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है, आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे।

मीन राशि वाले लोगों को आने वाले दिनों में अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करने की जरूरत है, आप किसी बात को लेकर जीवन साथी के साथ बहस बाजी ना करें, आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्कों का लाभ मिल सकता है, अधिकारी वर्ग के लोग आपके विचारों की सराहना करेंगे, शारीरिक स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना बन रही है, आप बाहर का खानपान ना करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button