राशिफल

आज प्रदोष व्रत पर बनेगा शुभ योग, इन राशियों को मिलेंगे शानदार नतीजे, वहीं ये लोग होंगे परेशान

ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि आकाश मंडल में ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

आपको बता दें कि आज शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव जी की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने से जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर ध्रुव योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आखिर किन राशि वालों को शुभ फल मिलेगा और किसको परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में

आइए जानते हैं प्रदोष व्रत पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर प्रदोष व्रत पर बन रहे शुभ योग का बेहतरीन प्रभाव रहने वाला है। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आपके अच्छे व्यवहार से लोग काफी खुश रहेंगे। बिजनेस में बड़ा फायदा मिल सकता है। मेहनत से ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए ध्रुव योग शुभ परिणाम लेकर आया है। विद्यार्थियों का समय बहुत ही अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन नतीजा मिल सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे कुछ सीख सकते हैं। लव लाइफ बेहतरीन रहेगी। आपके रिश्तो में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों को शुभ योग का अच्छा परिणाम मिलेगा। सरकारी कामकाज में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने सभी कार्य आसानी पूर्वक पूरा कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से फोन पर बातचीत हो सकती है। किसी रिश्तेदार से बढ़िया गिफ्ट मिलने के योग नजर आ रहे हैं। घरवाले आपकी पूरी मदद करेंगे। तरक्की आपके कदम चूमेगी। कारोबार आगे बढ़ेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। दूर संचार माध्यम से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। लव लाइफ बेहतरीन रहेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिसे सुनकर आपका मन बेहद प्रसन्न होगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रदोष व्रत पर बन रहे शुभ योग की वजह से निजी जीवन में मिठास बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। व्यापार में धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं।

धनु राशि वाले लोगों के लिए यह शुभ योग जीवन में तरक्की दिलाने वाला साबित हो सकता है। लाभ के कई मौके आपके हाथ लगेंगे। सरकारी कामकाज में फायदा मिलेगा। अगर आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता हासिल होगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का मन बना सकते हैं। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन की हर परेशानी का हल निकलने वाला है। प्रदोष व्रत पर बन रहे शुभ योग की वजह से आपको धन से जुड़ा हुआ कोई बेहतरीन फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में भी सब आपके काम की तारीफ करेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप किसी मामले में बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पिताजी की पूरी सहायता मिलेगी। बिजनेस में कोई नया समझौता फाइनल हो सकता है। जीवनसाथी आपका हर कदम पर सहयोग देगा। किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। बेटी के ससुराल से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन से आपको कुछ नई प्रेरणा मिल सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक किसी रिश्तेदार से दु:खद समाचार मिल सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता की सेहत को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। छात्रों को यही सलाह दी जाती है कि आप कठिन विषयों पर सबसे अधिक फोकस करें, यदि किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो शिक्षकों की मदद जरूर लीजिए। कारोबार को आगे बढ़ाने में भाइयों का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। धर्म-कर्म में अधिक मन लगेगा।

सिंह राशि वाले लोगों को सबके साथ रिश्ते बेहतर करने होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। अचानक कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला मुनाफा मिलेगा। आप अपने खर्चों पर काबू रखें। आमदनी के अनुसार घरेलू बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आमदनी अच्छी रहेगी परंतु घरेलू खर्च पर कंट्रोल रखें। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। कार्यालय में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। ऑफिस के कामों में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। पारिवारिक रिश्तो के बीच सामंजस्य बनाए रखने का प्रयत्न कीजिए।

मकर राशि वाले लोगों के जीवन की मिलीजुली परिस्थितियां रहेंगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में निराशा बनी रहेगी। प्रिय की कोई बात आपके दिल को दु:खी कर सकती है। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आप अपने बच्चों की हरकतों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे, समय रहते आप लगाम रखें अन्यथा आगे चलकर बहुत परेशानी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button