राशिफल

संकष्टी गणेश चतुर्थी पर बन रहा शुभ योग, ये 4 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, बाकी भी जानें अपना हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 31 जनवरी को संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। यह व्रत संकटों का नाश करने वाला माना गया है। इस दिन भगवान गणेश जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाती है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार संकष्टी गणेश चतुर्थी के दिन शोभन नाम का योग बन रहा है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आखिर यह योग किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा और किनको परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं संकष्टी गणेश चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि वाले लोगों को संकष्टी गणेश चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग का अच्छा फल मिलेगा। कामकाज में लगातार तरक्की मिलने के योग नजर आ रहे हैं। बिजनेस में कोई लाभदायक समझौता हो सकता है। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। अचानक भाग्य में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। किस्मत के सहारे आप कैरियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय अच्छा नजर आ रहा है। कामकाज की योजनाओं में आपको लगातार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। आप सामाजिक क्षेत्र में अपनी अच्छी खासी पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे व्यापारियों को भारी मुनाफा मिल सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि वाले लोगों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली हैं। आप बेहद भाग्यशाली साबित रहेंगे। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप हर कठिन परिस्थितियों का समझदारी से सामना करने वाले हैं। कारोबार में आ रही समस्याएं दूर हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर फोकस करेंगे।

मकर राशि वाले लोगों को शोभन योग का अच्छा फल मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। किसी काम में अनुभवी लोगों की सलाह मिल सकती है, जिसका आपको भारी मुनाफा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। रिश्तो में मजबूती आएगी। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। किस्मत पूरा साथ देने वाली है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों को बिजनेस में काफी सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं तो जल्दीबाजी ना करें। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों को हर क्षेत्र में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यालय में किसी के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। बड़े अधिकारी आपसे नाराज नजर आ रहे हैं। मानसिक तनाव अधिक होने की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने की आवश्यकता है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।

कर्क राशि वाले लोगों के जीवन की परिस्थितियों में बहुत से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कामकाज में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि के लोग पैसों का उधार लेन-देन ना करें अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

तुला राशि वाले लोगों को अपने रुके हुए कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी करीबी मित्र से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका मन काफी हताश रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। परिवार के किसी कार्य से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के लोग दोस्तों के साथ मिलकर कुछ नया करने का सोच-विचार करेंगे। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। छात्रों का समय सामान्य रहेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी काम में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा।

धनु राशि वाले लोगों के जीवन की परिस्थितियों में थोड़ा बहुत सुधार देखने को मिलेगा। कामकाज में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की स्थिति बन रही है। इसलिए आप किसी भी मामले को शांतिपूर्ण सुलझाने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को कोई भी समझौता करने से पहले सोच-विचार करना होगा। नौकरी के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आप अपने अच्छे प्रदर्शन से बड़े अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य तौर पर गुजरने वाला है। सफलता पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी। कुछ जरूरी कामों में रुकावट उत्पन्न हो सकती है, जिससे टेंशन अधिक रहेगी। जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। कामकाज की गुप्त योजनाओं को आप किसी के सामने उजागर मत कीजिए अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button