राशिफल

आज स्कंद षष्ठी पर बन रहा शुभ योग, ये राशियां होंगी मालामाल, वहीं इनकी बढ़ेंगी कठिनाइयां

आकाशमंडल में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से शुभ और अशुभ योग बनते हैं। यह दोनों ही योग सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर डालते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

आपको बता दें कि आज भगवान कार्तिकेय को समर्पित स्कंद षष्ठी पर्व है। अगर इस दिन भक्त व्रत रख पूजा-अर्चना करते हैं तो सभी तरह के भय, दुखों, रोगों से छुटकारा मिलता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज स्कंद षष्ठी पर हर्षण योग के बाद वज्र योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर किन राशि वालों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं स्कंद षष्ठी पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों को होगा फायदा

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का प्रभाव बेहतरीन नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कुछ नया और सकारात्मक करने की सोच सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। बड़े भाइयों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के रुके हुए काम पूरे होंगे। शुभ योग की वजह से अचानक कहीं से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का समय बेहतरीन रहेगा। शिक्षक आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उस विषय से जुड़े हुए लोगों से सलाह जरूर ले लीजिए, इससे आपको अधिक फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में चल रही समस्या दूर होगी।

कुंभ राशि वाले लोग खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। शुभ योग की वजह से रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को सामान्य फल प्राप्ति होगी। जरूरी योजनाओं पर फोकस करना होगा क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण काम विलंब हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी दूर रिश्तेदार से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

वृषभ राशि वाले लोग गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। व्यक्तिगत समस्याएं हल हो जाएंगी। किसी काम के सिलसिले में आप गहरी सोच-विचार कर सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अचानक बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कारोबार में सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि वाले लोगों के दिमाग में नए-नए आईडिया आ सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले सोच-विचार जरूर करें। छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपके कामों में थोड़ी रुकावट उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। जरूरी मामलों में सूझबूझ के साथ फैसला लीजिए। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। बच्चों की सहायता न मिलने पर थोड़े परेशान रहेंगे। नए काम की शुरुआत करने का मन बना सकते हैं, जिसमें किस्मत साथ देगी। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होने वाली है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों की मदद से सब ठीक हो जाएगा।

सिंह राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। मानसिक परेशानियां कुछ कम होंगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। सफलता के नए मौके हाथ लगेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

तुला राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। घर के किसी सदस्य से थोड़ा वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छा परिणाम हासिल होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने जीवन में कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। आप कहीं भी पूंजी निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

धनु राशि वाले लोगों के जीवन में कई फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लवमेट एक-दूसरे को उपहार दे सकते हैं। इससे रिश्ते और भी मजबूत बनेंगे। माता-पिता के सहयोग से आपके तरक्की के मार्ग खुल सकते हैं। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा मिलने के योग हैं।

मकर राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार में सफलता पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब हो सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना है।

मीन राशि वाले लोगों को मिलेजुले परिणाम हासिल होंगे। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। परिवार के लोगों की सहायता से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ानी होगी। जो लोग बेरोजगार हैं उनको बहुत ही जल्द अच्छी कंपनी में नौकरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button