राशिफल

गणेश जी के आशीर्वाद से इन 4 राशियों का खुला बंद किस्मत का ताला, जेब में आएगा पैसा, होगा फायदा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर श्री गणेश जी का आशीर्वाद बना रहेगा और किस्मत पूरा साथ देगी। इन राशि वाले लोगों को धन लाभ के योग नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा गणेश जी का आशीर्वाद

मेष राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम नजर आ रहा है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपके सभी कार्य सफल होंगे। भगवान गणेश जी की कृपा से व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में ढेरों खुशियां आने वाली है। भाई-बहनों के साथ चल रहे हैं मतभेद खत्म हो सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कर्क राशि वाले लोगों को उन्नति के मार्ग हासिल होंगे। भगवान गणेश जी की कृपा से भौतिक सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने की वजह से दूसरे लोग आपसे संबंध बनाने की चाहत रख सकते हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतेंगे। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा।

धनु राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान गणेश जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपनी कड़ी मेहनत से अपनी इच्छा पूरी कर सकते हैं। शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। काफी लंबे समय से रुके हुए सरकारी कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कमाई के नए-नए स्रोत हासिल होंगे। माता-पिता के साथ किसी देव दर्शन की यात्रा की योजना बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों की आमदनी बढ़ेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयासों में आपको शत-प्रतिशत सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। भगवान श्री गणेश जी की कृपा से किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना सकते हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। हर क्षेत्र से लाभ प्राप्ति के योग हैं। कैरियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। मित्रों की पूरी सहायता मिलेगी। ससुराल पक्ष से धनलाभ मिलने की उम्मीद है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सतर्क रहें। नौकरी के क्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। कोई भी फैसला बिना सोचे-समझे मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

मिथुन राशि वाले लोगों को अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। घर के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी परेशान रहने वाला है। कामकाज की योजनाओं पर पूरा फोकस करें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। किसी भी मामले को आप शांत दिमाग से सुलझाने की कोशिश कीजिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आपके अंदर परोपकार एवं दान-पुण्य की भावना जागृत हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि कार्यालय में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर काफी सोच विचार करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। पिताजी की सहायता से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखना होगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहने वाला है। ससुराल पक्ष से अगर आपने धन उधार लिया है तो आप उसको चुका सकते हैं। ससुराल के किसी व्यक्ति से बहसबाजी भी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शिक्षा के मार्ग में बहुत सी बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। घरेलू वातावरण सामान्य रहने वाला है। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। इस राशि के लोग कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान होने की आशंका नजर आ रही है। व्यापार में आप कोई भी बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोग मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। व्यापार में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी तरक्की नहीं मिल पाएगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। संतान की नकारात्मक गतिविधि पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक ख़ास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों में सुखद एहसास होगा। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद होने की संभावना है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आमदनी और खर्चे बराबर बराबर रहने वाले हैं। जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। आप किसी मित्र की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। वाहन की मरम्मत में अधिक धन खर्च होगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय ठीक रहेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपको इसका उचित परिणाम हासिल होगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। जीवनसाथी और बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button