राशिफल

चैत्र पूर्णिमा पर बने शुभ योग का इन राशियों को होगा लाभ, सुख-सौभाग्य में होगी विद्धि

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशि के लोगों के जीवन पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल शुभ है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में नकारात्मक परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं, जिसके कारण बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार 26 अप्रैल की दोपहर 12:44 बजे से पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो रही है और 27 अप्रैल 2021 की सुबह 9:01 बजे पर पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी। इस दौरान ग्रह-नक्षत्र मिलकर सिद्धि योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशि वालों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं किन राशियों को शुभ योग का मिलेगा फायदा

कर्क राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ रहेगा। शुभ योग की वजह से आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। छोटे-मोटे धन लाभ मिलते रहेंगे। घरेलू खर्चों में गिरावट आने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से चल रहे मनमुटाव दूर हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

तुला राशि वाले लोगों को सिद्धि योग का बहुत ही अच्छा फल मिलने वाला है। सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी। कामकाज में की गई मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिल सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का कोई अच्छा समझौता फाइनल हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए सिद्धि योग नई सौगात लेकर आया है। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। किस्मत के सहारे कई क्षेत्रों से लाभ की स्थिति बन रही है। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत बनेगी। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। तरक्की के नए रास्ते हासिल होंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की तरफ से खुशी मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों के लिए सिद्धि योग फायदेमंद साबित होगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ रहेगा। सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। कमाई के जरिए हासिल हो सकते हैं। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। प्रभावशाली लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर काबू रखना होगा अन्यथा आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखना बेहद जरूरी है वरना आगे चलकर किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी मदद करेंगे, जिससे आपके काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। बुरी संगति से दूर रहना होगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रहना ही बेहतर होगा। अचानक कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसके लिए आप पहले से तैयार रहें।

मिथुन राशि वाले लोगों को अपने जीवन में बहुत सी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए खर्चों पर काबू रखें। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त जल्दीबाजी ना करें। किसी काम में अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य को लेकर आप लापरवाही ना बरतें। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। जीवनसाथी की मदद से आपकी कुछ परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों को कुछ नए अनुभव की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कामकाज के प्रति आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने कामकाज में नए-नए तरीके अपनाने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका आपको फायदा मिलेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

कन्या राशि वाले लोगों के जीवन की परिस्थितियां काफी कठिन नजर आ रही है। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। घर परिवार की टेंशन अधिक रहेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है। पुराने मित्रों से आर्थिक सहायता मिल सकती है। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि वाले लोगों को मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। आपके दिमाग में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी विचलित महसूस करेंगे। धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। आमदनी से अधिक खर्चो में इजाफा होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। पैसों का लेनदेन मत कीजिए। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। इस राशि के लोग लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें।

मीन राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है परंतु आप अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रिय के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। अचानक उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button