अन्य

अपनी डाइट में आज ही शामिल करें पाइनएप्पल, होगें ये 12 बेमिसाल फायदे

विटामीन ए, विटामीन सी से भरपूर अनानास का स्वाद खट्टा मीठा होता है। इसमें मैगनीशीयम की भरपूर मात्रा होती है। मुख्यतः यह मानसून और सर्दी के मौसम का  फल माना जाता है। खाने में मजेदार और लजीज फल है। इसका उपयोग फलाहार, सलाद और खाने के बाद डेजर्ट के रूप में  भी किया जाता है। अनानास शरीर के प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आइए आपको अनानास के ऐसे ही कुछ गुणों के बारे में बताएँगे जिसके सेवन से आप बिल्कुल स्वस्थ रहेंगे।

  • विटामिन सी और मैग्निशियम से भरपूर होता है अनानास ।
  • हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।
  • सर्दी के  मौसम में जुकाम और खांसी से बचाता है।

  • कैंसर के खतरे को कम करने के लिए इसका सेवन किया जाता है।
  • आंखों की दृष्टि को तेज करने में सहायक होता है।

कई बार हम सर्दी की डर से फल खाने से परहेज करते हैं लेकिन ऐसा करके हम अपना ही नुकसान करते हैं क्योंकि सर्दी के मौसम में अनानास बहुत फायदेमंद फल है।  क्योंकि इसमें विटामिन सी पाया जाता है और ठंड के दिनों में विटामिन सी का प्रयोग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है।

  • रक्त संचार बढ़ाए- रक्त संचार को सही ढंग से करने के लिए पोटैशियम का सेवन आवश्यक है और अनानास में पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा होती है जो रक्त संचार को बढ़ाती है।
  • आँखों की रोशनी ठीक करे- अनानास में मौजूद विशिष्ट गुणों के कारण यह आँखो की रोशनी को ठीक करता है। यह बात पूर्व में हुए कुछ वैज्ञानिक शोधों से आई है।
  • हड्डियों को मजबूत करे- अनानास में मौजूद मैग्निशियम हड्डियों को मजबूत करने के साथ साथ शरीर को उर्जा भी प्रदान भी करता है।

  • पथरी या स्टोन की समस्या को दूर करे- जिन लोगों को पथरी से दर्द उठता है उन्हें रोजाना एक गिलास अनानास का जूस पीना चाहिए।
  • ग्लोइंग त्वचा दे- अनानास के सेवन से चेहरे में पड़ी झुर्रियां  मिट जाती हैं। और चेहरे को निखार देता है।
  • वजन कम करने में सहायक- जिन लोगों को वजन बढ़ जाने की शिकायत है वे इस फल का सेवन कर सकते हैं। इससे बहुत फायदा होगा और वजन कम करने में मदद मिलेगी।

  • शरीर को उर्जावान बनाए रखे- इसमें मौजूद विटामिन और अन्य तत्व शरीर को उर्जा प्रदान करते हैं। कभी कभी होता है कि हमें खाना खाने का समय नहीं मिल पाता ऐसी स्थिति में हम अनानास का सेवन कर सकते हैं। जो हमें दिनभर के लिए जरूरी मैग्निशियम का 73 प्रतिशत मैग्निशियम दे देता है। इससे हम उर्जावान भी बने रहेंगे और शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति भी हो जाएगी।

  • इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करे- अगर आपके शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो आपके लिए अनानास का सेवन जरूरी है। इससे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है और इसके साथ ही मौसमी रोगों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाता है।
  • शरीर के पाचन तंत्र की क्षमता को बढ़ाता है- अनानास पाचन प्रक्रिया के लिए सबसे उत्तम फल माना जाता है। अनानास में फाइबर पाया जाता है जो पाचन प्रक्रिया और मल त्याग प्रक्रिया में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • सुबह की थकान को दूर करे- अनानास में खनिज और विटामिन भरपूर पाया जाता है। इसलिए कहा जाता है कि इसके सेवन से सुबह सुबह होने वाले थकान को दूर किया जा सकता है।
  • नाखून के शौकीन लोगों  के लिए- अनानास में मौजूद विटामिन नाखून बढ़ाने  और उन्हें  मजबूत करने में सहायक होता है यदि आप नाखून बढ़ाने का शौक रखते हैं तो आपके लिए अनानास का सेवन बहुत फायदेमंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button