बॉलीवुड

रॉकी भाई से नाराज़ दिखा बेटा यथर्व, बोला– पापा बैड बॉय हैं.. फिर मम्मी ने ऐसे लूट ली महफिल

साउथ की फिल्में जब से बॉलीवुड से ज्यादा हिट हुई है तब से यहां से कलाकारों की लोकप्रियता दी आसमान छूने लगी है। KGF स्टार यश (Yash) भी एक ऐसे ही पॉपुलर स्टार हैं। इनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। सिर्फ साउथ इंडिया ही नहीं बल्कि नॉर्थ इंडिया में भी यस के कई फैंस हैं। यस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों वह अपने बेटे के एक वीडियो की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

यश को बैड बॉय कहते दिखा बेटा

यश की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में राधिका पंडित से शादी की थी। शादी के 2 साल बाद यानी साल 2018 में उन्हें बेटी आयरा हुई। फिर साल 2019 में उन्हें बेटा यथर्व हुआ। यस अपने बीवी और बच्चों के साथ तस्वीरें और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उनका अपने बेटे यथर्व के साथ एक मजेदार वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यथर्व अपने पिता यश को बैड बॉय कह रहा है।

दरअसल यथर्व अपने पिताजी से किसी बात पर नाराज हैं। यस बेटे से पूछते हैं कि क्या वह गुड बॉय हैं तो इस पर उनका बेटा कहता है नहीं आप बैड बॉय हो। दूसरी तरफ जब यह सोचते हैं कि मम्मा कैसी हैं तो इस पर वह कहता है मम्मी गुड गर्ल है। यस कई बार कोशिश करते हैं कि उनका बेटा उनकी तारीफ करें लेकिन वह हर बार असफल होते हैं। इस वीडियो को यश की पत्नी राधिका पंडित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा –  फैसला आप सबके सामने है।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Radhika Pandit (@iamradhikapandit)

ऐसी है यश राधिका की लव स्टोरी

बताते चलें कि यश की पत्नी राधिका भी एक कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह याद से साल 2007 में पहली बार एक टीवी शो के सेट पर मिली थी। इसमें दोनों कलाकारों ने साथ में काम किया था। इसी बीच दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। साथ में में ‘ड्रामा’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी’ जैसी कई हिट फ़िल्में भी दी। लेकिन दो बच्चे पैदा होने के बाद राधिका ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया। अब फैंस को उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार है।

yash yash

दूसरी तरफ यश की बात करें तो वह बीते साल ‘KGF चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) में दिखाई दिए थे। उनकी ये फिल्म वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म है। अब फैंस को यश की अगली फिल्म का इंतजार है। हालांकि इसे लेकर उनकी तरफ से कोई अभी तक आधिकारिक अपडेट नहीं आई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button