समाचार

जिसे कहती थी अब्बू वही बना हैवान, रात के अंधेरे में की घटिया हरकत, पत्नी ने देखा पूरा नजारा, लेकिन ..

देशभर में महिलाओं और बच्चियों संग होने वाले यौन अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। नाबालिग बच्चियों के मामले में अधिकतर आरोपी उनकी जान पहचान का ही निकलता है। अब मध्य प्रदेश के भोपाल का यह हैरान करने वाला मामला ही ले लीजिए। यहां एक शख्स ने बाप बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। उसने अपनी ही बेटी का यौन शोषण करना चाहा। वह तो गरिमत रही कि बच्ची की मां ने सही समय पर अपने शौहर की ओछी हरकत देख ली।

बेटी के साथ गंदी हरकत कर रहा था पिता

यह पूरा मामला भोपाल के अशोका गार्डन इलाके का बताया जा रहा है। पीड़ित बच्ची की उम्र 7 साल है। उसकी मां 26 साल की है। वह आजाद नगर बस्ती में रहती है। जबकि उसका पति कुछ विवाद के चलते बीवी से दूर सोनिया कॉलोनी में रहता है। दोनों का एक 3 माह का बेटा भी है। पति अपनी बेगम के घर आता जाता रहता है।

19 मई की रात 1 बजे भी आरोपी शख्स अपनी पत्नी से मिलने आजाद नगर बस्ती वाले घर आया था। यहां उसने पति से कुछ देर बात की। उसकी 7 साल की बेटी और 3 माह का बेटा भी वहीं सो रहे थे। कुछ देर बाद शख्स अपनी बेटी के पास चला गया। फिर अचानक मां को बच्ची की चीख सुनाई दी। जब वह बच्ची के पास गई तो देखा कि उसका पति बेटी के प्राइवेट पार्ट में गलत हरकत कर रहा था।

पत्नी ने विरोध किया तो दी जान से मारने की धमकी

पति को ऐसी घटिया हरकत करता देख पत्नी चिल्लाई। बोली ये क्या कर रहे हो। पति ने बात घुमाते हुए बोला कि मैं चेक कर रहा था कि बच्ची ने टॉयलेट की या नहीं। लेकिन पत्नी अपने पति के गंदे इरादों को भाप गई। वह पति पर बरसने लगी। फिर पति ने उसे धमकी दी। बोला यदि इस बारे में किसी से कहा तो जान से मार देगा। फिर वह वहाँ से भाग गया।

बाद में पत्नी अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची। उसने पूरी कहानी सुनाई। ये भी बताया कि उसका पति काफी दिनों से बेटी पर गंदी नजर रख रहा था। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

इस पूरी घटना से मां बेहद दुखी है। उसने बताता कि उसकी मासूम बेटी तो पिता की हैवानियत समझ भी नहीं सकी। वह अभी तक सदमे में है। महिला का पति मजदूरी करता है। हालांकि वह जो भी पैसे कमाता है खुद ही रखता है। खर्चे के लिए बीवी और बच्चों को एक रुपया नहीं देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button