राशिफल

मां संतोषी के आशीर्वाद से इन राशि वालों की आमदनी और लाभ में होगी वृद्धि, शुभ समय होगा शुरू

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु उनकी चाल ठीक ना होने के कारण नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है, इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर मां संतोषी का आशीर्वाद बना रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और लाभ में भी वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहेगा मां संतोषी का आशीर्वाद

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। संतान के भविष्य से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। व्यापार के लाभ में वृद्धि होगी। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। आप अपने पराक्रम से हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय लाभदायक सिद्ध होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। इस राशि के लोग अपनी कार्यकुशलता से अपनी हर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। खर्चों पर काबू रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

धनु राशि वाले लोगों का समय उत्तम सफलता दायक रहेगा। मां संतोषी के आशीर्वाद से कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा। लव लाइफ में मधुरता आएगी। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मकर राशि वाले के जीवन में मां संतोषी के आशीर्वाद से खुशहाली आएगी। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। किसी विशेषज्ञ की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यापार में किसी बड़े लाभ के मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कार्य बनते नजर आ रहे हैं। कार्य क्षेत्र में रुतबा बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।

मीन राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। आपको अपनी योजनाओं का अच्छा लाभ मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। निवेश संबंधित कामों में आपको फायदा मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। कारोबार से जुड़े हुए हैं तो आपको कोई भी बड़ा समझौता करने से पहले सोच-विचार करना होगा अन्यथा भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसको लेकर मानसिक तनाव अधिक बढ़ सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों पर ध्यान रखें, इससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। प्रेम जीवन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी कोई खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोग अगर किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से जरूर पढ़ लीजिए।

सिंह राशि वाले लोगों का समय कुछ निराशाजनक रहेगा। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन खुश होगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मिश्रित फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतनी की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

तुला राशि वाले लोग अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। अगर आप अपने जरूरी कामों में सफ़लता पाना चाहते हैं तो इसके लिए बेकार की गतिविधियों से दूर रहना होगा। आप अपना पूरा फोकस अपनी योजनाओं पर कीजिए। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च होगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के अवसर हाथ लग सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से आप दूर रहें। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से संबंधित अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत होगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के व्यापार में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य में कमजोरी आने की संभावना है, आप उनकी सेहत पर ध्यान दीजिए। भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से पहले सुरक्षा के इंतजाम करने होंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button