राशिफल

इन 6 राशियों पर बरसी मां संतोषी की कृपा, लाभ के मिलेंगे अवसर, धन में होगी वृद्धि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर किसी व्यक्ति के लिए उसकी राशि बहुत महत्वपूर्ण बताई गई है। आप अपनी राशि की सहायता से अपने भविष्य के उतार-चढ़ाव का पहले से अनुमान लगाकर, हर परिस्थिति के लिए आप तैयार हो सकते हैं, ताकि आप हर उतार-चढ़ाव का आसानी से सामना कर पाए। दरअसल, ग्रहों की स्थिति में रोजाना ही छोटे-बड़े बदलाव होते रहते हैं। जिसके अनुसार ही व्यक्ति के जीवन की परिस्थितियां बदलती हैं। अगर ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ फल मिलता है, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज से कुछ राशियों के लोगों का बेहद शुभ समय आरंभ होने जा रहा है। इन राशियों के लोगों के ऊपर मां संतोषी की कृपा दृष्टि बरसने वाली है। इनको लाभ के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे। इनके धन में लगातार बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर बरसी मां संतोषी की कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि रहेगी। आप आने वाले समय का पूरा इंजॉय करने वाले हैं। घरेलू खर्चे कम होंगे। आपकी आमदनी बढ़ेगी। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से समझेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अपने कामकाज में अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत बनेगी। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। दांपत्य जीवन प्रेम पूर्वक व्यतीत होने वाला है।

कर्क राशि वाले लोगों को अपनी लव लाइफ में बेहतर नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। मां संतोषी की कृपा से घर परिवार की सभी समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार लोगों को शीघ्र ही अच्छी नौकरी मिल सकती है। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। आपका भाग्य मजबूत रहेगा।

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी का विशेष आशीर्वाद बरसने वाला है। किसी खास योजना का आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। आप अपने पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत करेंगे, जिसकी वजह से पुरानी यादें ताजा होंगी। आप घर परिवार के लोगों के साथ काफी खुश रहने वाले हैं। प्रेमी वर्ग के लोग प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल करेंगे। आप अपने विरोधियों पर भारी रहेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय खास रहने वाला है। मां संतोषी की कृपा से आपका भाग्य प्रबल रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहने वाला है। धन संबंधित योजनाओं में आपको अच्छी खासी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। सेहत के लिहाज से समय मजबूत रहेगा। इस राशि वाले लोगों को अपना रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे।

मकर राशि वाले लोग मानसिक और शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे। आपको अपने पुराने किए गए कामकाज का अच्छा नतीजा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। घर-परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। मां संतोषी के आशीर्वाद से आपके रिश्तो में मिठास आएगी।

कुंभ राशि वाले लोगो को पारिवारिक खुशियां प्राप्त होने वाली है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय हासिल होगी। वाहन सुख प्राप्ति की संभावना बन रही है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। आप अपना प्रेम जीवन सुखद व्यतीत करने वाले हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप किसी बात को लेकर चिंता मग्न हो सकते हैं। जिसके कारण आपके व्यवहार में भी बदलाव आएगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। नौकरी का माहौल ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको बेवजह का तनाव लेने से बचना होगा। आपको कुछ जरूरी कार्यों में अच्छी सफलता मिल सकती है। घर परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। आप अच्छे भोजन का सेवन करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों के लिए समय कमजोर रहने वाला है। आपको अपने लव पार्टनर के साथ किसी भी बात को लेकर जिद्द करने से बचना होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को कई मामलों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं, परंतु आपको कहीं भी निवेश करने से बचना होगा अन्यथा आपको हानि होने की संभावना बन रही है। बच्चों की तरफ से आपकी चिंता बढ़ सकती है। आपको अपने बच्चों का सही मार्गदर्शन करने की जरूरत है। आपकी इनकम बढ़ेगी, परंतु उसके अनुसार खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। इस राशि के लोग किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोग अपनी नौकरी के माहौल को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से तालमेल बिगड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी, खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण चिंता की लकीरे आपके माथे पर साफ-साफ नजर आने वाली है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस राशि वाले लोगों को परिस्थितियों के अनुसार अपनी बुद्धिमानी से निर्णय लेना होगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय सामान्य फलदायक रहने वाला है। आप अपनी आमदनी में बढ़ोतरी करने के लिए नए-नए तरीके आजमा सकते हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप ऐसे लोगों से सावधान रहें। महत्वपूर्ण योजनाओं में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आपका ध्यान कामकाज से भटक सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। अचानक किसी दूर रिश्तेदार से आपको खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो, अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए।

धनु राशि वाले लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। आप अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखें। आपकी इनकम ठीक-ठाक रहेगी। घर परिवार में किसी संपत्ति को लेकर बातचीत होने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कमजोरी होने की वजह से आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामकाज के सिलसिले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। कठिन परिस्थितियों में आपको धैर्य रखना होगा।

मीन राशि वाले लोग मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आपको अपने कामकाज पर ध्यान देना होगा। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा तालमेल बिठाने की कोशिश कीजिए। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को कोई लाभदायक समझौता मिल सकता है। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button