अध्यात्म

पैसों की कमी सता रही है तो गुरुवार को जरूर करें यह उपाय, हर मुराद होगी पूरी, चमकेगी किस्मत

मनुष्य अपने जीवन में यही कामना करता है कि उसका जीवन हंसी खुशी व्यतीत हो। कभी भी किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न ना हो। अपने जीवन को हमेशा के लिए खुशहाल बनाए रखने के लिए व्यक्ति हर संभव कोशिश करता है। भगवान की आराधना करके वह अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने की प्रार्थना करता है। अगर हम ज्योतिष विज्ञान के अनुसार देखें तो व्यक्ति के भाग्य का कारक गुरु ग्रह है। अगर आप गुरु ग्रह के लिए गुरुवार के दिन कुछ उपाय करते हैं तो इससे आपकी किस्मत चमक सकती है।

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अर्चना का विशेष दिन माना गया है। जो लोग गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं, उनके ऊपर श्री हरि के साथ-साथ महालक्ष्मी जी की भी कृपा दृष्टि बनी रहती है। आज हम आपको गुरुवार के कुछ अचूक उपाय बताने जा रहे हैं। जिनको करके आपके जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी और आपके घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

गुरुवार को करें यह उपाय, चमकेगी किस्मत

  • आप गुरुवार के दिन सुबह के समय जल्दी उठ जाएँ। सूर्यउदय से पहले उठकर आप स्नान ध्यान कीजिए और घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु जी की पूजा कीजिए। इसके साथ ही आपको विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना होगा।
  • आप गुरुवार के दिन भगवान की पूजा करने के पश्चात केसर का तिलक लगाएं। अगर आपके पास केसर का तिलक नहीं है, तो ऐसी स्थिति में आप हल्दी के तिलक का भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • आप गुरुवार के दिन अपने माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद लीजिए। इससे गुरु की कृपा दृष्टि आप के ऊपर बनी रहेगी।
  • आप गुरुवार के दिन गुरु से जुड़ी हुई पीली चीजें दान कीजिए। आप सोना, हल्दी, चना, फल आदि का दान कर सकते हैं।

  • आप गुरुवार के दिन गुरु ग्रह के लिए व्रत अवश्य करें। आप बृहस्पति देव की तस्वीर पीले कपड़े पर स्थापित कीजिए और इनकी विधि-विधान पूर्वक पूजा करें। पूजा के दौरान आप केसरिया चंदन, पीले चावल, पीले फूल और प्रसाद में पीले पकवान और फल अर्पित कीजिए।
  • आप गुरुवार की शाम को पहले के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाएं। अगर आप गरीब बच्चों को केले का दान करते हैं, तो इससे आपको अपने जीवन में सुख परिणाम मिलेंगे।

  • आप गुरुवार के दिन गुरु के मंत्र “ॐ बृं बृहस्पते नम:” का जाप कम से कम 108 बार करें।
  • अगर किसी व्यक्ति के व्यवसाय में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है तो ऐसी स्थिति में गुरुवार के दिन आप अपने पूजा घर में हल्दी की माला लटकाएं और कार्यस्थल पर पीले रंग की चीजों का ही इस्तेमाल कीजिए।
  • अगर आप अपने घर की दरिद्रता दूर करना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखना होगा कि घर की महिलाएं गुरुवार के दिन अपने बाल ना धोएं और ना ही इस दिन नाखून काटना चाहिए।
  • अगर कोई व्यक्ति शीघ्र विवाह के इच्छुक है तो उसको बृहस्पतिवार का व्रत अवश्य करना चाहिए और बृहस्पतिवार को पीले कपड़े ही धारण कीजिए। भोजन में भी पीली चीजों का सेवन कीजिए।
  • आप गुरुवार के दिन किसी भी मंदिर में जाकर पीली चीजें दान कर सकते हैं। इससे प्रमोशन और रोजगार संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button