राशिफल

राशिफल 17 फरवरी 2023: मां लक्ष्मी की कृपा से 4 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते,दिन होगा खास

आज हम आपको शुक्रवार 17 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 17 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके ग्रह-नक्षत्र शुभ संकेत दे रहे हैं। आपकी कमाई बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में मन मुताबिक एक काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। इस समय आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। करियर को लेकर अगर आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी यह चिंता भी दूर हो जाएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपनी कड़ी मेहनत से अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा होगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। मकान बनाने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप काम के सिलसिले में नई योजनाएं बनाएंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। करियर में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है। आप अपनी मेहनत के दम पर कोई बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आपको कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके जीवन में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं, तो यह समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। किसी बड़ी कंपनी से आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों को किसी को भी उधार माल देने से बचना होगा अन्यथा आपका पैसा डूब सकता है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। लेकिन आपको अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना चाहिए। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें क्योंकि यही आपको मान सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। अधूरे काम पूरे करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। आज आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। आज आपका दिन आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए बहुत ही शुभ नजर आ रहा है, बस ध्यान रखें कि आपके सामने जो काम है उसे आप समय रहते पूरा कर लीजिए। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। किसी मेहमान के घर आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज आपका काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी काम को पूरा करने की कोशिश में जुटे रहेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। सामाजिक स्तर पर आपके लोकप्रियता बढ़ सकती है। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। परंतु फिर भी सफलता नहीं मिल पाएगी। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक रूप से स्थिति अनुकूल नहीं है तो वह जल्दी सामान्य हो जाएगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक माहौल देखने को मिलेगा। आपकी कमाई बढ़ सकती है। भाई बहनों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन शानदार रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। आपको अपने किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपनी मेहनत से अच्छी कामयाबी मिल सकती है। आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे व्यवहार का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button