राशिफल

धृति नाम के शुभ योग से इन 4 राशि वालों को मिलेगी जॉब और बिजनेस में तरक्की, खुलेगी बंद किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति आकाश मंडल में कई शुभ योग का निर्माण करती है, जिसका सभी 12 राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में शुभ योग ठीक स्थिति में बन रहें हो तो इसकी वजह से जीवन के हर क्षेत्र में शुभ नतीजे मिलते हैं, परंतु इनकी विपरीत स्थिति जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से धृति और शुभ नाम का योग बन रहा है, जिसका कुछ राशियों को फायदा मिलेगा तो कुछ राशियों पर इसका उल्टा प्रभाव भी पड़ने वाला है। आखिर इस योग का किन राशियों को शुभ-अशुभ फल मिलेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं शुभ योग का किन राशि वालों को मिलेगा बेहतर रिजल्ट

मेष राशि वाले लोगों के लिए यह शुभ योग बेहतर साबित होगा। आपका ज्यादातर समय सेवा-सत्कार में व्यतीत होने वाला है। आप काफी लंबे समय से जिस बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रहे थे, आप उसका शुभारंभ कर सकते हैं। आपका बिजनेस आगे चलकर फायदेमंद साबित रहने वाला है। ऑफिस में आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहने वाले हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों को इस शुभ योग की वजह से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का दोगुना फायदा मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। धार्मिक संस्थान, आयात-निर्यात आदि से जुड़े हुए जातकों को अधिक मात्रा में लाभ मिलने की आशा बन रही है। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। सरकारी काम करने वाले लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। आप अपने व्यापार में लगातार प्रगति हासिल करेंगे।

धनु राशि वाले लोगों का समय मजबूत रहेगा। इस शुभ योग की वजह से कारोबारियों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जा सकते हैं। मेहनत के अनुपात में आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साहित्य के क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपने किसी मित्र की आर्थिक सहायता करेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को इस शुभ योग का अच्छा नतीजा मिलेगा। आप सकारात्मक उर्जा से लबरेज रहेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट में आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों के लिए यह शुभ योग बेहद लाभदायक रहने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ मिलेगा। आमदनी के नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों को नकारात्मक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। आपके बदलते व्यवहार को देखकर आसपास के लोग नाखुश रहेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपके ऊपर आलस हावी हो सकता है, जिसके कारण आपके कई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

कर्क राशि वाले लोगों को कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ सकता है। खासतौर से जो लोग व्यापारी वर्ग के हैं, वह कोई भी नया समझौता ना करें अन्यथा आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कुछ छोटे-मोटे काम पूरे हो सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। दांपत्य जीवन अच्छा व्यतीत होने वाला है। परिवार की खुशियों में बढ़ोतरी होगी। संतान की तरफ से कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। जीवनसाथी की सेहत खराब होने की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों का सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों में उम्मीद के अनुसार लाभ की प्राप्ति नहीं हो पाएगी।

कन्या राशि वाले लोगों को कुछ भी नया करने से बचना होगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग कार्यालय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। आप अपने कामकाज की योजनाओं में कुछ नया परिवर्तन करने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के संबंधों में मिठास बनी रहेगी। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें।

तुला राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। परिवार में भाई-बहनों के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर हो सकते हैं। एक-दूसरे को खुश रखने के लिए आप उपहार का आदान-प्रदान करेंगे। आमदनी के अनुसार आपको अपने खर्चों पर भी काबू रखने की आवश्यकता है। घरेलू सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोग अपने परिवार के लोगों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। माता से प्यार और स्नेह मिलेगा। आपके कुछ जरूरी कामों में पिता का सहयोग मिल सकता है, जिसकी वजह से आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी चिंतित कर सकती है। घर में सुख-सुविधाओं से संबंधित कुछ नई खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने की संभावना बन रही है।

मकर राशि वाले लोगों को अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार में आपको तरक्की मिलने की संभावना बन रही है। समाज में कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। अचानक जीवन में कठिन समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आपका आत्मविश्वास थोड़ा डगमगा सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के कुछ जरूरी कार्य विलंब हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

मीन राशि वाले लोगों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। ऑफिस में आपको कार्यभार मिल सकता है। अधिनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। इस राशि के लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा आपका कार्य बिगड़ सकता है। आपको अपने कामकाज और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। बेवजह का तनाव मत लीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button