अध्यात्म

श्री कृष्णजी की पसंदीदा बांसुरी खोल देगी आपके बंद किस्मत के ताले, जानिए इसका तरीका

शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो भगवान कृष्ण जी की प्रिय बांसुरी का बहुत महत्व माना गया है, अगर व्यक्ति बांसुरी अपने घर में रखता है तो इससे जीवन में शुभ फल देखने को मिलते हैं, भगवान कृष्ण जी को बांसुरी बजाना बहुत अधिक पसंद है और इसकी मधुर ध्वनि से मन प्रफुल्लित हो जाता है, लेकिन कृष्ण जी की यह बांसुरी आपकी किस्मत बदलने की शक्ति रखती है, वास्तु शास्त्र के अनुसार बांसुरी वास्तु दोषों को दूर करने का कार्य करती है, अगर आप वास्तु शास्त्र के बताए गए कुछ उपायों को करते हैं तो इससे आपके घर परिवार में सुख शांति आएगी, बांसुरी के इन उपायों से पैसों की कमी भी दूर हो सकती है, आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार कृष्ण जी की प्रिय बांसुरी आपकी किस्मत कैसे बदल सकती है? इससे जुड़े हुए कुछ उपायों के बारे में बताने वाले हैं।

आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार बांसुरी के उपाय

  • घर परिवार के वाद विवाद को दूर करने के लिए आप एक ही रंग की दो बांसुरी अपने घर के हॉल में रखिए, इस उपाय को करने से घर परिवार के सदस्यों के बीच होने वाले मतभेद दूर होते हैं और घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है।
  • अगर आपके बिजनेस में किसी प्रकार की रुकावट उत्पन्न हो रही है या फिर बिजनेस से संबंधित परेशानियां पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है तो ऐसे में आप अपने कार्यस्थल की छत पर लाल रंग के धागे में बांसुरी बांधकर लटका दीजिए, इससे बिजनेस की सभी रुकावट दूर होती है।
  • अगर नौकरी में किसी प्रकार की दिक्कत उत्पन्न हो रही है तो ऐसे में आप अपने बेडरूम के दरवाजे पर पीले रंग की बांसुरी टांग दीजिए, इससे नौकरी से संबंधित परेशानियां दूर होती है और आपको अच्छी नौकरी मिलेगी।

  • अक्सर देखा गया है कि दांपत्य जीवन में वाद विवाद बना रहता है, पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े का मुख्य कारण वास्तु दोष भी माना गया है, ऐसे में आप अपने बेडरूम की छत पर लाल रंग के धागे में दो बांसुरी बांधकर लटका दीजिए, इससे दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
  • अगर किसी व्यक्ति को संतान प्राप्ति की इच्छा है परंतु उसकी इच्छा पूरी नहीं हो रही है तो ऐसे में पति पत्नी के कमरे में हरी बांसुरी रखना शुभ माना जाता है।
  • अगर हम वास्तु शास्त्र के अनुसार देखें तो मंदिर में चांदी की बांसुरी रखने से घर के अंदर धन की देवी माता लक्ष्मी जी का वास बना रहता है और आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है, चांदी की बांसुरी धन की कमी दूर कर सकती है।
  • अगर आप अपनी रसोई घर में गोल्डन रंग की बांसुरी रखते हैं तो इससे बीमारियों से छुटकारा मिलता है, अगर घर परिवार का कोई सदस्य अक्सर बीमार रहता है तो गोल्डन रंग की बांसुरी किचन में रखना लाभदायक माना गया है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर के अंदर बांसुरी रखी जाए तो इससे घर के आस-पास कोई भी नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती है और घर परिवार का वातावरण सकारात्मक रहता है, यदि आपके घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा तो घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा, इसीलिए आपको अपने घर के हर कोने में अलग-अलग रंग की बांसुरी रखनी चाहिए और अपने घर के मुख्य द्वार की दोनों तरफ आप बांसुरी लटका कर अवश्य रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button