बॉलीवुड

कोई भीख मांगने को हुआ मजबूर तो कोई अकेले घर में मर गया, इन 10 सितारों ने देखें सबसे बुरे दिन

बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी चमकीली दिखती है अंदर से उतनी ही काली है। यहां कई सितारों पर ‘दो दिन की चाँदनी फिर वही अंधेरी रात’ वाली कहावत सटीक बैठती है। ये बॉलीवुड किसी का सगा नहीं होता है। आज ये आपको राजा बनाकर महलों में बैठा देगा तो कल सड़क पर दर-दर भटकते हुए भीख मांगने पर मजबूर कर देगा। आज हम उन सितारों से मिलेंगे जिन्होंने फिल्मों में खूब नाम और शोहरत कमाई, लेकिन इनका अंत बड़ा ही दर्दनाक रहा।

परवीन बॉबी (Parveen Babi)

परवीन बॉबी 70 और 80 के दशक की ग्लैमरस व फेमस हीरोइन थी। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर शशि कपूर तक कई बड़े अभिनेताओं संग हिट फिल्में दी। उनके कई लव अफेयर्स भी चलें। लेकिन लगातार हो रहे ब्रेकअप के चलते वे डिप्रेशन में चली गई। उन्हें सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी हो गई। अकेलेपन और नशे की लत ने उनकी जान ले ली। फिर 20 जनवरी 2005 उन्होंने अंतिम सांस ली। हालांकि उनका शव फ्लैट से दो दिन बाद बरामद किया गया।

सवि सिद्धू (Savi Sidhu)

सवि सिद्धू एक इंडियन एक्टर हैं। उन्हें हम  गुलाल, पटियाला हाउस और बेवकूफियां जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करते देख चुके हैं। लेकिन फिर उन्हें काम मिलना बंद हो गया। रोज रोटी के लाले पड़ गए। ऐसे में उन्होंने एक हाउसिंग सोसाइटी में चौकीदार की नौकरी करना शुरू कर दिया। तब उनकी सुरक्षा गार्ड की ड्रेस वाली तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी।

गीतांजलि नागपाल (Geetanjali Nagpal)

गीतांजलि नागपाल एक जमाने में बेहतरीन अभिनेत्री हुआ करती थी। वे सुष्मिता सेन संग रैंप वॉक भी कर चुकी हैं। वे एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन एक बार वह काम के सिलसिले में जर्मनी गई। यहां उन्होंने एक शख्स से प्यार कर शादी कर ली। लेकिन फिर ये शादी टूट गई। फिर वे गोवा आई और नशे की शिकार हो गई। नशे में वह अजीब हरकते करने लगी। एक बार उन्हें दिल्ली की सड़कों पर भीख मांगते हुए तक देखा गया।

सीताराम पांचाल (Sitaram Panchal)

सीताराम पांचाल को हम पीपली लाइव और पान सिंह तोमर जैसी फिल्मों में अभिनय का जौहर दिखाते देख चुके हैं। इस बीच वह गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गए। आर्थिक रूप से कमजोर हो गए। इसकी सूचना उन्होंने सोशल मीडिया पर दी और मदद मांगी। लेकिन फिर भी 2017 में उनका बीमारी की वजह से निधन हो गया।

भगवान दादा (Bhagwan Dada)

भगवान दादा को अलबेला फिल्म और ‘शोला जो भड़के’ गाना के लिए याद किया जाता है। वे एक एक्टर और फिल्म डायरेक्टर दोनों थे। इतना नाम और पैसा कमाने के बावजूद उन्हें खराब आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ा। इस कारण उनका 2002 में ही निधन हो गया।

सुलक्षणा पंडित (Sulakshana Pandit)

सुलक्षणा पंडित बॉलीवुड में जानी मानी प्लेबैक सिंगर हुआ करती थी। उनका दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार के साथ एकतरफा प्रेम भी था। लेकिन फिर उनकी जिंदगी में भूचाल आया। वह इमोशनली और आर्थिक रूप से कमजोर हो गई। आलम ये था कि उन्हें एक बार मुंबई के मंदिर के बाहर भीख मांगते हुए देखा गया।

मिताली शर्मा (Mitali Sharma)

मिताली शर्मा एक जमाने में काफी अच्छी मॉडल और एक्ट्रेस थी। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया। कई मॉडलिंग असाइनमेंट भी किए। लेकिन फिर उनका करियर अचानक नीचे गिर गया। इससे वे डिप्रेशन में चली गई। फिर उन्हें मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते और चोरी करते हुए देखा गया।

सतीश कॉल (Satish Kaul)

दिग्गज अभिनेता सतीश कॉल हिंदी और पंजाबी फिल्मों में जाना माना नाम थे। उन्होंने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। हालांकि इतना पैसा और शोहरत कमाने के बावजूद उन्हें अपने अंतिम दिन कई साल वृद्धाश्रम में रहकर गुजारने पड़े। फिर खराब आर्थिक स्थिति और बीमारी के चलते उनका 10 अप्रैल 2021 में निधन हो गया।

जगदीश माली (Jagdish Mali)

जगदीश माली फेशन एंड फिल्म फोटोग्राफर थे। वे एक्ट्रेस अंतरा माली के पिता भी थे। उन्हें आर्थिक तंगी की वजह से अपना स्टूडियो तक बेचना पड़ा था। उन्हें  मुंबई की सड़कों पर कटे फटे कपड़ों में खराब हालत में देखा गया था। फिर 13 मई 2013 में उनका निधन हो गया।

एके हंगल (A. K. Hangal)

एके हंगल बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया। लेकिन फिर भी एक समय ऐसा आया जब उन्हें आर्थिक तंगी देखनी पड़ी। उन्होंने लोगों से पब्लिकली आर्थिक मदद भी मांगी थी। बाद में अमिताभ बच्चन ने उनके इलाज के लिए 20 लाख देने की बात कही थी। उनका निधन 26 अगस्त 2012 में हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button