बॉलीवुड

मौत के बाद इतनी संपत्ति छोड़ गई आकांक्षा दुबे, फिल्मों से की तगड़ी कमाई, पिता बनाना चाहते थे IPS

मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे अब इस दुनिया में नहीं रही। उन्होंने बीते रविवार (26 मार्च) बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल के एक कमरे में उनका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। हालांकि मां ने इसे हत्या बताया। उन्होंने बेटी की हत्या का इल्जाम भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर लगाया।

सोशल मीडिया से की करियर की शुरुआत

इस बीच सोशल मीडिया पर आकांक्षा दुबे से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज वायरल हो रही है। बहुत से लोग ये जानना चाहते हैं कि वह कौन थी, उनका करियर कैसे शुरू हुआ और उनके पास कितनी संपत्ति थी। आज हम आपको इन सभी चीजों की जानकार देंगे। आकांक्षा दुबे एक भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल थी। उनका जन्म 21 अक्टूबर 1999 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक मिडिल क्लास हिंदू परिवार में हुआ था।

आकांक्षा दुबे सिर्फ 25 साल की थी। वह सोशल मीडिया पर काफी फेमस थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टिक-टॉक पर वीडियो बनाकर की थी। इसके बाद वह इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने लगी। यहां उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग देखकर उन्हें भोजपुरी फिल्मों में काम मिलने लगा। वह भोजपुरी फिल्म्स और सॉन्ग्स में तहलका मचाने लगी।

दिए हिट भोजपुरी फिल्में और गाने

आकांक्षा ने अपनी खूबसूरती, अभिनय और डांस से लाखों दिल जीते। वह भोजपुरी सिनेमा का एक चमकता सितारा थी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में वीरों के वीर, कसम पैदा करने वाले की 2, द फाइटिंग किंग, दबंग सरकार, रॉकी हैंडसम जैसी फिल्में की। इसके अलावा वह टीवी सीरियल ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’ में भी दिखाई दी थी।

akanksha dubey


फिल्म के अलावा वह म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई। उनका 2021 में आया गाना ‘तुम जवान हम लाइका’ बड़ा हिट हुआ। वहीं वह खेसारी लाल यादव के साथ ‘नाच के मालकिनी’ वीडियो में बड़ी पसंद की गई। इसके अलावा ‘भुअरी’, ‘काशी हिले पटना हिले’, ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ उनके कुछ हिट गाने हैं। जिस दिन आकांक्षा की आत्महत्या की खबर सामने आई उसी दिन उनका भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ ‘आरा कभी हारा नहीं’ गाना भी रिलीज हुआ।

इतनी है कुल संपत्ति

खबरों की माने तो आकांक्षा दुबे महीने के 60 से 70 हजार रुपए कमा लेती थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनकी कुल संपत्ति 25 से 30 लाख के बीच है। हालांकि कुछ सोर्स उनकी दो करोड़ रुपए की संपत्ति होने का दावा भी करते हैं। एक्ट्रेस के परिवार में माता-पिता और दो भाई हैं। परिवार उन्हें आईपीएस बनाना चाहता था। लेकिन वह डांस का शौक रखती थी और एक्ट्रेस बनना चाहती थी। बरहाल उनके निधन से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button