दिलचस्प

दिमागी कसरत: बंदे का खो गया छाता, दम है तो 10 सेकंड में ढूंढकर बताओ

ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) को हम आंखों का भ्रम भी कहते हैं। इन दिनों इससे जुड़ी पहेलियाँ सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। इसमें आपको एक सीन दिखाया जाता है। फिर उसमें छिपे किसी ऑब्जेक्ट या जानवर को खोजने के लिए कहा जाता है। हालांकि इसे खोजना इतना आसान काम भी नहीं होता है। इसके लिए तेज दिमाग और नजर चाहिए होती है।

इस तरह की पहेलियां आपके दिमाग के लिए काफी अच्छी होती है। इसे आप दिमागी कसरत के रूप में खेल सकते हैं। इससे आपका दिमाग शार्प होता है। आज हम भी आपके लिए ऐसी ही एक पहेली लेकर आए हैं। हालांकि हमारी ये पहेली काफी मुश्किल है। इसमें आपको एक बड़े से रेस्टोरेंट में एक छोटी सी छतरी खोजनी है।

शख्स ने खो दी छतरी, क्या आपको दिखी?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको एक बड़ा सा रेस्टोरेंट दिखाई देगा। यहां कई लोग चाय और कॉफी का आनंद ले रहे हैं। कुछ टेबल पर बैठे हैं तो कुछ खड़े हैं। यहां काउन्टर पर एक शख्स भी खड़ा दिखाई दे रहा है। इस बंदे की छतरी गुम हो गई है। अब आपको इसे खोजना है। ऐसा करने के लिए आपके पास 10 सेकंड का समय है।

तो चलिए अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और फटाफट इस छतरी को खोजकर बताइए। ये काम इतना आसान भी नहीं होगा। छतरी ऐसी जगह छिपी है जहां आप सोच भी नहीं सकते। सिर्फ पैनी नजर वाले और तेज दिमाग वाले ही इसे खोजने में सफल हो पाएंगे। तो चलिए फटाफट आप इसे खोजकर बताइए।

यहां छिपी है छतरी

दोस्तों क्या आपको रेटोरेंट में गुम हुआ छाता दिखाई दिया? नहीं? चलिए कोई बात नहीं। हम आपकी मदद कर देते हैं। यदि आप काउन्टर पर बनी डिजाइन को ध्यान से देखें तो वह काफी हद तक छतरी की तरह दिखाई देती है। बस वहीं एक डिजाइन के ऊपर छतरी रखी हुई है। इसलिए वह आपको आसानी से दिखाई नहीं दी। आपकी सुविधा के लिए हमने उस पर लाल घेर बना दिया है।

उम्मीद करते हैं कि आपको ऑप्टिकल भ्रम का यह मायाजाल पसंद आया होगा। आप इस तस्वीर को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। जरा आप भी देखिए कि आप ज्यादा होशियार हैं या आपका दोस्त।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button