दिलचस्प

हर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से ये 5 बातें सुनने के लिए तरसता है, पर लड़कियां करती है नजरअंदाज

जब प्यार होता है, तो न तो रात दिखता है और न ही दिन….कोई दिखता है तो वो सिर्फ आपका पार्टनर होता है। दिन भर उससे चैट करना आपकी आदत बन जाती है। प्यार में पड़े हुए इंसान को यह दुनिया बहुत ही खूबसूरत लगती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से कुछ ऐसी बाते होती हैं, जिन्हें सुनने के लिए तरसते हैं, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड वो बाते कहती नहीं है। दरअसल, प्यार में पड़े इंसान को अपनी छोटी छोटी चीजों का ख्याल हो या न हो, लेकिन सामने वाले का ख्याल जरूर रहता है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में क्या खास है?

अक्सर जब प्यार नया नया होता है, तो उसमें रस ज्यादा होता है। दिन भर चैट करने के बाद भी आपका मन नहीं भरता है, लेकिन जैसे ही ये पुराना होता जाता है, वैसे ही रस कम हो जाता है, जिसकी वजह से पार्टनर के बीच थोड़ी बहुत नोंक झोंक भी देखने को मिलता है। खैर, हम आपको उन बातों को बताने जा रहे हैं, जोकि हर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से सुनने के लिए तरसता है। इतना ही नहीं, ये बाते वो एक नहीं बल्कि बार बार सुनना चाहते हैं, लेकिन लड़कियां ऐसी बाते बहुत ही कम करती हैं।

1.जिस तरह से लड़कियों को अपनी तारीफ सुनने की आदत होती है, ठीक उसी तरह से लड़को को भी अपनी तारीफ सुनना अच्छा लगता है। ऐसे में हर लड़का चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसकी तारीफ करें, लेकिन लड़कियां ऐसे करने में हिचकिचाती है। बल्कि लड़कियों को अपने लवर की जमकर तारीफ करना चाहिए, ताकि वो उनके साथ अच्छा फील कर सके।

2.हर लड़का चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे पूरा स्पेस दे। जी हां, अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां जब उनका लवर कहीं और किसी के साथ पार्टी वगैरा करने जाता है, तो वो गुस्सा हो जाती है, जोकि लड़को को अच्छा नहीं लगता है। बल्कि लड़का यह चाहता है कि लड़की ये कहें कि मुझे तुम पर पूरा भरोसा है, तुम कहीं भी जाओ मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। पर लड़किया ऐसा कह नहीं पाती है, क्योंकि लड़कियों के नाक पर गुस्सा होता है।

3.देखा जाता है कि जब रिलेशनशिप शुरू होता है, तो लड़के लड़कियों को खूब ध्यान रखते हैं, लेकिन बाद में वो ऐसा नहीं करते हैं, जिसकी वजह से लड़कियां कहती है कि आप पहले जैसे नहीं रहे, बल्कि बदल गये, ऐसे में लड़का चाहता है कि लड़कियां उसे ये बोले कि आप जैसे भी ऐसे ही रहना हमेशा, मेरे साथ। ये सुनकर लड़को का दिल बहुत ही ज्यादा खुश हो जाता है।

4.हर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से कुछ ऐसी बाते सुनना चाहता है, जिससे वो स्पेशल फील कर सके। जी हां, लड़के चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड कहे कि मेरी लाइफ में बहुत सारे लड़के दोस्त है, लेकिन तुम जिस तरह से मुझे हैंडल करते हो, वैसा कभी भी कोई भी नहीं कर सकता है। तुम्हे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे तुम मेरे लिए ही बने हो। इस तरह की बाते सुनकर लड़के फूले नहीं समाते हैं, बल्कि उनका प्यार और भी ज्यादा गहरा हो जाता है।

5.हर लड़का चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे ये फील कराएं कि वो उसकी लाइफ में क्या मायने रखता है। इसके लिए लड़के चाहते हैं कि उसकी गर्लफ्रेंड कहें कि जब मैं तुम्हारे साथ होती हूं तो खुद को सेफ फील करती हूं, तुम्हारा साथ मुझे बहुत अच्छा लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button