बॉलीवुड

ऐश्वर्या ने तोड़ा था सलमान खान से किया ये वादा, फिर भड़क गए भाईजान और हुआ Love Story का The End

बॉलीवुड में वैसे तो आए दिन नई लव स्टोरी और ब्रेकअप स्टोरी देखने और सुनने को मिलती रहती है। लेकिन इनमें ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और सलमान खान (Salman Khan) का प्यार और ब्रेकअप का किस्सा बॉलीवुड का सबसे चर्चित वाक्या रहा। दोनों की लव स्टोरी 1999 में हम दिल दे चुके सनम (Hum Dil de Chuke Sanam) फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई। फिल्म में साथ काम करते-करते दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे।

तब सलमान 90 के दशक के जाने माने अभिनेता बन चुके थे। वहीं ऐश्वर्या अपने करियर को पंख देकर उड़ान भर रही थी। ऐश और सलमान ने एक दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया। 2002 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप को लेकर कई तरह की बातें कही जाती है। जिसमें कुछ सच है तो कुछ झूठ। लेकिन आज हम आपको सलमान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप का असली कारण बताने जा रहे हैं।

ये वादा तोड़ने की वजह से हुआ ब्रेकअप

दरअसल सलमान खान ने अपनी प्रेमिका से दो साल के रिलेशनशिप के बाद एक वादा मांगा था। लेकिन ऐश्वर्या इस वादे को पूरा नहीं कर सकी। और दोनों का ब्रेकअप हो गया। सलमान इंडस्ट्री में काफी अच्छा काम कर रहे थे। वह अपनी निजी जिंदगी में भी बहुत कुछ देख चुके थे। इसलिए वह शादी कर सेटल होना चाहते थे। उन्होंने ऐश्वर्या से शादी का वादा मांगा था। हालांकि ऐश्वर्या ने शादी करने से इनकार कर दिया। तब वे अपने करियर पर फोकस करना चाहती थी।

ऐश्वर्या एक वादा तोड़ने से सलमान बहुत गुस्सैल और चिढ़चिढ़े हो गए थे। वे ऐश को फिजिकली और इमोशनली बहुत टॉर्चर करते थे। ऐश ने खुद भी ब्रेकअप के बाद सलमान पर हिंसा के आरोप लगाए थे। सलमान प्यार में इतने अंधे हो गए थे कि वह ऐश्वर्या पर शक भी करने लगे थे। ऐश के फिल्म सेट पर आए दिन पहुंच जाते थे। खूब हंगामा करते थे। उन्हें लगता था ऐश का अपने को-स्टार से कोई अफेयर है।

सलमान की हरकतों से तंग आ गई थी ऐश्वर्या

फिर एक दिन तो वह ऐश्वर्या के घर के बार देर रात पहुँच गए। दो घंटों पर ऐश्वर्या का दरवाजा खटखटाते रहे। ऐश को धमकी दी कि यदि दरवाजा नहीं खोला तो बिल्डिंग से नीचे कूद जाएंगे। फिर रात 3 बजे ऐश्वर्या ने दरवाजा खोला। हालांकि इसके बाद ऐश समझ चुकी थी कि सलमान उनके लिए सही बंदे नहीं है। इसलिए उन्होंने सलमान से दूरी बनाना शुरू कर दिया। इससे सलमान को और भी गुस्सा आने लगा था। वह कथित रूप से ऐश्वर्या को कॉल कर धमकी भी देते थे।

यहां तक कि जब ऐश्वर्या ने सलमान को छोड़ विवेक ओबरॉय को डेट करना शुरू किया तो भाईजान ने उसे भी धमकी दी। इन सबके चलते आखिर ऐश्वर्या और सलमान का ब्रेकअप हो गया। हालांकि वर्तमान में दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। सलमान अब मूव ऑन कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button