राशिफल

मार्च में इन राशियों पर होगा बुधदेव का आशीर्वाद, किस्मत के दम पर जेब में आएगा पैसा ही पैसा

ग्रहों का हेरफेर यानि उनकी बदलती स्थिति अक्सर हमारे जीवन पर गहरा असर डालती है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो ये सभी ग्रह हमारी किस्मत तय करते हैं। मार्च महीने में ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह अपना जादू चलाने वाले हैं। वह अपने दोस्त गुरु की राशि मीन में उदय हो रहे हैं। इसका सीधा लाभ 3 राशियों को मिलेगा। तो चलिए देखते हैं इसमें आपकी राशि शामिल है या नहीं।

कन्या राशि

बुध ग्रह के उदय के चलते कन्या राशि के जातकों को बड़ा लाभ होगा। इनके पास धन की आवक बढ़ जाएगी। मकान खरीदी या बिक्री में राहत मिलेगी। आपका भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। सेहत में सुधार दिखेगा। पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। भगवान का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

घर में खुशहाली रहेगी। दोस्त और रिश्तेदारों से आपको लाभ होगा। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जॉब में अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है। यह घर में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। आप अपने जीवन का अच्छा समय बिताएंगे। विवाह के योग बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि

बुध ग्रह का उदित होना वृश्चिक राशि के लिए लाभकारी होगा। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। आप जिस भी काम को शुरू करेंगे वह सफल होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में आपको सफलता हाथ लगेगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। संतान का सुख मिलेगा। कोई बड़ी खुशखबरी आपका दिल खुश कर सकती है।

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लग्जरी लाइफ और सुख सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। बॉस आपके काम से खुश होगा। सैलरी बढ़ सकती है। नया बीजनेस शुरू करने के लिए मार्च का महिना शुभ रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा।

धनु राशि

बुध ग्रह का उदय धनु राशि को मालामाल कर देगा। पैसा कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। जमीन जायदाद के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। दोस्त रिश्तेदारों से धन लाभ हो सकता है। परिवार में शांति बनी रहेगी। आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। सभी मनमुटाव दूर होंगे। खुशखबरी मिलेगी।

काम के सिलसिले में विदेश यात्रा हो सकती है। माता पिता से धन मिल सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। मकानी खरीदी या बिक्री हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में होंगे। आस पड़ोस में आपकी इज्जत बढ़ सकती है। पुराना प्यार वापस मिल सकता है। कुंवारों की शादी हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button