अध्यात्म

गुरुवार को इन कामों को करने से भगवान विष्णु होते हैं प्रसन्न, घर में आती है सुख-समृद्धि

सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है और उस दिन उस देवी देवता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, गुरुवार का दिन भी भगवान विष्णु जी की पूजा के लिए विशेष दिन माना गया है, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी के सभी अवतारों की पूजा की जाती है, ऐसा बताया जाता है कि अगर गुरुवार के दिन व्यक्ति भगवान श्री विष्णु जी की पूजा करता है तो इससे उस व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं, जैसा की आप सभी लोगों को पता है भगवान विष्णु जी संसार के पालनहार माने गए हैं, जो इनकी भक्ति करता है उनके ऊपर इनकी कृपा दृष्टि सदैव बनी रहती है।

वैसे इनको कई नामों से बुलाया जाता है कोई इनको जगन्नाथ बुलाता है तो कोई इनको रंगनाथस्वामी कहता है और उनके सभी रूपों की पूजा करता है, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ कार्यों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, अगर आप भगवान विष्णु जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं और इनको प्रसन्न करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन कुछ ख़ास उपाय करके आप भगवान विष्णु जी की कृपा के पात्र बन सकते हैं।

गुरुवार को इन कामों को करने से भगवान विष्णु होते हैं प्रसन्न

  • अगर आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा अर्चना करते हैं तो इनकी पूजा से धन की देवी माता लक्ष्मी जी भी आपसे प्रसन्न होंगी।
  • अगर आप अपने करियर में तरक्की पाना चाहते हैं तो इसके लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी और बृहस्पति देव की पूजा करते समय आप “ऊं नमो नारायणा” मंत्र का जाप 108 बार कीजिए, इससे आपके घर परिवार में सुख समृद्धि आएगी और आपको कामयाबी हासिल होगी।

  • भगवान विष्णु जी को पीला रंग बहुत पसंद है, इसलिए आप गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़ों का धारण कीजिए, इससे भगवान विष्णु जी आपसे प्रसन्न होंगे।
  • अगर आप गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजें जैसे कपड़े, अन्न का दान करते हैं तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी, आप भगवान विष्णु जी के अवतारों को भीगे चने की दाल का भोग लगाएं, इसके साथ ही आप गुड़ का भोग भी लगा सकते हैं।

  • अगर आप गुरुवार के दिन नियमित रूप से केले के पेड़ की पूजा करते हैं तो इससे भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर सदैव बनी रहती है क्योंकि केले के पेड़ को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है, आप गुरुवार के दिन सुबह के समय केले के पेड़ की पूजा करके उसके नीचे घी का दीपक जलाएं, इसके अतिरिक्त अगर आप केले के पेड़ पर चने की दाल अर्पित करते हैं तो यह शुभ माना गया है।

उपरोक्त हमने आपको भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करके इनकी कृपा प्राप्त करने के कुछ सरल उपाय बताएं हैं, अगर आप इन उपायों को गुरुवार के दिन करते हैं तो इससे आपके जीवन में अद्भुत बदलाव देखने को मिलेगा और आपके जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे, इसके अलावा आप अगर गुरुवार के दिन सत्यनारायण की कथा करते हैं तो इससे भगवान विष्णु जी आपसे प्रसन्न होंगे और आपके जीवन में चल रहे सभी कष्टों का निवारण होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button