अध्यात्म

फटाफट ब्रेकअप कर लेते हैं इस राशि के लोग, इनके पास नहीं टिकता कोई रिश्ता

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) हमारे जीवन से जुड़े कई राज खोलता है। वह हमारे भविष्य से लेकर हमारे व्यक्तित्व तक, सब कुछ बता देता है। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका कोई भी रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चलता है। ये लोग जल्दी अपने पार्टनर से ब्रेकअप कर लेते हैं। इनका रिलेशनशिप का स्टेटस लगातार बदलता रहता है। तो चलिए जानते हैं कि इसमें कौन-कौन सी राशियां शामिल है।

मेष राशि

ये लोग गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। छोटी-छोटी बातों पर पर इनका मुंह फुल जाता है। ये गुस्से में अपना आपा खो देते हैं। मुंह से कड़वे शब्द बोल देते हैं। इन्हें सिर्फ अपनी मर्जी से चीजें करना पसंद है। दूसरों की मर्जी की कोई परवाह नहीं होती है। इनकी इसी आदत के चलते इनका जल्दी ब्रेकअप हो जाता है।

वैसे तो ये बड़े समझदार भी होते हैं। जब इन्हें महसूस होता है कि इनकी लव लाइफ जबरदस्ती आगे बढ़ रही है तो ये उससे दूर होना पसंद करते हैं। ये चीजों को लेकर एडजस्ट नहीं करते हैं। इन्हें सबकुछ परफेक्ट चाहिए होता है। यदि पार्टनर इनके हिसाब का न हो तो इनका आए दिन झगड़ा होता रहता है।

तुला राशि

ये लोग बेहद भावुक होते हैं। जरा-जरा सी बातों पर इनका दिल टूट जाता है। इन्हें दूसरों की बातों का बहुत जल्दी बुरा लगता है। ये जल्दी मुंह फुलाकर बैठ जाते हैं। फिर इन्हें मनाने के लिए सामने वाले को घंटों लग जाते हैं। इनकी इस आदत के चलते सामने वाला बंदा भी धीरज खो दीता है।

इस राशि के लोगों को बतौर लाइफ पार्टनर झेलना बहुत मुश्किल होता है। इनका एक्स्ट्रा इमोशनल होना इन्हें ही महंगा पड़ जाता है। लोग इनके जाजबरों को हैंडल नहीं कर पाते हैं। खुद को इनके साथ कैद में महसूस करते हैं। ये सामने वाले के सामने थोड़ा सा भी नहीं झुकते हैं। इसलिए इनका ब्रेकअप हो जाता है।

वृश्चिक राशि

इन लोगों की किस्मत रिश्तों के मामले में खराब होती है। ये खुद अपने रिश्ते को बचाने की खूब कोशिश करते हैं। लेकिन भाग्य इनके साथ ऐसा खेल खेलता है कि इनका ब्रेकअप हो जाता है। कभी पार्टनर ही इन्हें धोखा दे देता है तो कभी स्थिति ऐसी उत्पन्न हो जाती है कि ब्रेकअप के अलावा कोई रास्ता नहीं रहता है।

देखने को तो ये लोग एक अच्छे पार्टनर साबित होते हैं। लेकिन इन्हें जो पार्टनर मिलता है वह गलत फंस जाता है। फिर इन्हें उसके साथ एडजस्ट करना पड़ता है। हालांकि एडजस्ट करने के बाद भी सामने वाला इन्हें धोखा देने या दुख पहुंचाने में चुकता नहीं है। बस इसी के चलते इनका कोई भी रिश्ता लंबा नहीं चलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button