अध्यात्म

शिव कृपा पाने के लिए सोमवार को करें इस मंत्र का जाप, मिलेगी लगातार उन्नति, होगी धन की प्राप्ति

सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम दिन माना गया है। शिव पुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जो भक्त सोमवार के दिन अपने सच्चे मन से भगवान शिव जी की पूजा करता है, उसके ऊपर भोलेनाथ की कृपा बरसती है, इसके अलावा कुछ शिव मंत्रों के बारे में भी जानकारी दी गई है, जिसका जाप करने से व्यक्ति के ऊपर हमेशा शिव कृपा बनी रहती है। यदि भक्त इन मंत्रों का जाप करते हैं तो उनको अपने जीवन की समस्त परेशानियों से छुटकारा मिलता है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, भगवान शिवजी सृष्टि के संहारक हैं और यही पालक भी हैं। शिवजी सृष्टि का संचालन करते हैं। आज हम आपको भगवान शिव जी के कुछ ऐसे शक्तिशाली मंत्रो के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिससे आपके जीवन की हर दुख-परेशानियां दूर होंगी।

सोमवार को करें इन शक्तिशाली शिव मंत्रों का जाप

1. ओम नमः शिवाय

भगवान शिव जी का यह मंत्र भले ही साधारण सा लगता है लेकिन इस मंत्र में बहुत सी शक्तियां छुपी हुईं हैं। यह मंत्र प्रचलित शिव मंत्रों में से एक माना जाता है। इस मंत्र का अर्थ है “मैं भगवान शिव को नमन करता हूं।” अगर आप सोमवार के दिन इस मंत्र का 108 बार जाप करते हैं तो इससे आपकी आत्मा को पवित्रता मिलती है। भगवान शिव जी की कृपा से धन से जुड़ी हुई समस्याएं दूर होंगी और आपको धन लाभ मिलने की संभावना बढ़ती है। इस मंत्र का जाप करने से शत्रु पक्ष परास्त होंगे।

2. ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात।

भगवान शिव जी का यह गायत्री मंत्र बहुत शक्तिशाली मंत्र बताया गया है। अगर आप सोमवार के दिन इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके जीवन में जो भी समस्याएं चल रहीं हैं, उन सभी से शीघ्र ही छुटकारा मिलेगा। आप भगवान शिव जी की पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप करें, इससे आपके ऊपर महादेव की कृपा हमेशा बनी रहेगी और समस्त रोगों का नाश होगा।

3. करारचंद्रम वैका कायाजम कर्मगम वी
श्रवणनजम वा मनामम वैद परामहम
विहितम विहिताम वीए सर मेट मेटाट
क्षासव जे जे करुणाबधे श्री महादेव शंभो

भगवान शिव जी का यह मंत्र विशेष फलदाई माना जाता है। अगर आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो इससे पापों से छुटकारा प्राप्त होगा और शिव जी आपसे खुश होंगे। अगर आप इस मंत्र का जाप करेंगे तो आत्मा की शुद्धि होती है। नकारात्मक शक्तियां आपके आसपास भी नहीं भटकेंगीं।

4. ओम त्र्यंबकम याजमाहे सुगंधिम पुष्ठी वर्धनम
उर्वारुकैमिवा बंधनाथ श्रीमती सुब्रमण्यम

हम शिव पुराण के अनुसार देखें तो सोमवार के दिन अगर भक्त महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं तो इससे उनको संसार के सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। यहां तक की भक्तों के पाप भी नष्ट हो जाते हैं। अगर आप इस मंत्र का जाप करेंगे तो इससे मृत्यु का भय समाप्त होगा।

उपरोक्त भगवान शिव जी के कुछ शक्तिशाली मंत्रों के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इन मंत्रों का सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा के दौरान जाप करते हैं तो इससे शिव कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी और आप अपने जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति प्राप्त करेंगे, इसके अलावा शिव पुराण के अनुसार ऐसा बताया गया है कि जो व्यक्ति शिव तांडव स्त्रोत का जाप करता है उसके ऊपर भोलेनाथ का हमेशा आशीर्वाद बना रहता है। किसी भी प्रकार की तंत्र ,मंत्र और शत्रु परेशान नहीं करेंगे। शिव तांडव स्त्रोत बहुत लाभदायक माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button