दिलचस्प

देसी छोकरे से शादी रचाने दौड़ी आई फिलीपींस की हसीन दुल्हन, पसंद आया इंडियन कल्चर-पानीपूरी : Pics

कहते हैं प्यार कभी जात-पात, धर्म-महजब, रंग-रूप, अमीरी-गरीबी और सरहदों की दूरियाँ नहीं देखता है। यही वजह है कि कई देसी मुंडे अपने लिए विदेशी दुल्हन ले आते हैं। इसका ताजा मामला छत्तीसगढ़ के राजनादगांव में देखने को मिला। यहां एक देसी लड़के ने फिलीपींस की दुल्हन को हमेशा के लिए अपना बना लिया। दोनों ने हिंदू रीति रिवाजों से शादी की। इनकी प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है।

देसी छोकरा लाया फिलीपींस की हसीन दुल्हन

यह अनोखी शादी राजनादगांव के ममता नगर में देखने को मिली। यहां रहने वाले भावेश गायकवाड़ ने फिलिपिंस की जिजेल से शादी रचा ली। जिजेल कई हजार किलोमीटर का सफर कर भारत शादी करने आई। उन्हें भारत और यहां की संस्कृति से प्यार है। वे यहां के कल्चर से भी बड़ी प्रभावित हुई। उन्होंने शादी में मेहंदी, हल्दी से लेकर 7 फेरो और विदाई तक की सारी रस्में निभाई। शादी में उनके परिजन भी शामिल हुए। शादी 14 जनवरी को हुई।

भवेश और जिजेल बीते 5 सालों से रिलेशनशिप में थे। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी की तरह पानी के जहाज पर शुरू हुई। यह टर्की की एक मर्चेंट शिप थी। यहां दोनों ट्रेनिंग कर रहे थे। बस इसी दौरान दोनों के दिल आपस में मिल गए। जिजेल इस शिप पर क्रू मेंबर थी। उन्हें भवेश पहली नजर में ही भा गए थे। शुरुआती बातचीत के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। फिर एक दूसरे के टच में रहे। जल्द दोनों में प्यार हो गया। फिर इन्होंने इस प्यार को शादी में बदलने का निर्णय लिया।

विदेशी दुल्हन को पसंद आया इंडियन कल्चर

हालांकि फिलिपिंस में लड़कियों को लव मैरिज की इजाजत नहीं होती है। इसलिए भवेश और जिजेल ने भारत आकर शादी की। हालांकि इस शादी से पहले भवेश ने जिजेल के परिजनों से अनुमति ले ली थी। उन्हें भी भवेश बड़े पसंद आए। फिलहाल दोनों परिवारों को आपस में मिलने जुलने में समय लग रहा है। दोनों का कल्चर अलग होने की वजह से दिक्कत आ रही है। लेकिन कुछ दिनों में सब ठीक हो जाएगा। क्योंकि इस शादी में प्यार बहुत है। और वह एक सुखद शादीशुदा लाइफ के लिए बेहद जरूरी है।

दुल्हन जिजेल ने बताया कि उनके लिए यहां के शादी के रीति-रिवाज और कल्चर एकदम नए थे। हालांकि उन्हें ये सब निभाते हुए बड़ा मजा आया। उन्हें यहां का खान पान भी अच्छा लगा। खासकर पानीपूरी, मोमोज, पावभाजी बड़ी पसंद आई। बस उन्हें ये थोड़ा स्पाइसी लगा। उन्होंने बताया कि फिलीपींस में इतना स्पाइसी खाना नहीं खाते हैं। फिलहाल दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button