मनोरंजन

खाली क्लास में लड़कियों को चढ़ी मस्ती, बेंच पर किया ऐसा काम लोग बोले- अरे बाप रे.. देखें Video

स्कूल और कॉलेज के दिन सबसे बेस्ट होते हैं। आज भी हम इन दिनों को बहुत याद करते हैं। तब क्लास रूम में दोस्तों के साथ मस्ती करने का अपना अलग मजा होता था। क्लास में कुछ उधमी बच्चे भी होते थे। ये अक्सर क्लास की सबसे लास्ट वाली बैंच पर बैठते थे। ये क्लास में तरह-तरह के कारनामे करते थे। इसकी वजह से इन्हें टीचर की डांट भी खूब पड़ती थी।

टीचर की गैरमौजूदगी में लड़कियों ने काटा बवाल

अधिकतर यही देखा जाता है कि लड़के क्लास में सबसे अधिक बदमाशी करते हैं। लेकिन आजकल लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं है। वह भी क्लास में एक से बढ़कर एक कारनामे कर देती हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन लड़कियों को ही देख लीजिए। इन्होंने अपनी क्लास में कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही है।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ बदमाश लड़कियां छाई हुई है। यह लड़कियां क्लास में टीचर की गैरमौजूदगी में कुछ ऐसा करती हैं जिसे देख आपको भी अपने स्कूल या कॉलेज के दिन याद आ जाएंगे। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक क्लास रूम है। इसमें कुछ फीमेल स्टूडेंट्स हैं। कुछ लड़कियां बेंच पर खड़ी है।

पंखे की पंखुड़ियों के साथ किया ऐसा काम

यह लड़कियां पंखे की पंखुड़ियों को मोड़ देती है। इन्हें मोड़कर ऊपर कर देती हैं। ऐसा कर इन्हें बड़ा मजा आता है। वैसे कई बदमाश बच्चे अपने स्कूल या कॉलेज के दिनों में ऐसी हरकतें कर चुके हैं। हालांकि तब मोबाइल कैमरा नहीं होता था तो वीडियो भी नहीं होती थी। लेकिन आजकल तो बच्चे हर करामात का एक वीडियो भी बना लेते हैं।

इस वीडियो में लड़कियों की हरकतें देखकर हंसी भी आती है और हैरानी भी होती है। इनका यह वीडियो इंस्टाग्राम पर funtaap नाम के हैंडल ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “मुझे मेरे स्कूल के दिन याद आ गए। हम भी तब पंखड़ियों को मोड़ दिया करते थे।” दूसरे ने कहा “आजकल की लड़कियां शैतानी में भी लड़कों से कम नहीं है।”

हालांकि कुछ लोगों ने लड़कियों की इस हरकत की निंदा भी की। उन्होंने कहा कि सिर्फ अपने मजे के लिए स्कूल या कॉलेज की प्रॉपर्टी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। उम्मीद है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद दोषी लड़कियों को सजा देकर इसकी भरपाई की जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FunTaap Official 😎 (@funtaap)

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? हमे अपनी स्कूल कॉलेज की शरारतें जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button